डेस्कः बिहार के लाल टीम इंडिया के ‘बेबी बॉस’ वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में डेब्यू कर इतिहास रच दिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को टीम इंडिया ने मैनचेस्टर टी20 में डेब्यू कैप सौंपी. वैभव सूर्यवंशी इसके साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय बन गए, उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन ने 16 साल और 205 दिन की उम्र में पहला इंटरनेशनल मैच खेला था लेकिन सूर्यवंशी ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में ये कमाल कर दिखाया है। इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा को पछाड़ दिया।वैभव सूर्यवंशी को तिलक वर्मा ने टीम इंडिया की कैप सौंपी। हालांकि वैभव अपने पहले मैच में कोई कमाल नहीं कर सके और वो 14 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी पाली के दौरान वैभव ने दो छक्के मारे और अभिषेक शर्मा के साथ 50 रनों की साझेदारी की।
The start of a special chapter ✨
A proud moment as Vaibhav Sooryavanshi receives his #TeamIndia cap from Vice-Captain Tilak Varma 🧢
Updates ▶️ https://t.co/WYfL8tAm58 #ENGvIND pic.twitter.com/zpLtixYDgM
— BCCI (@BCCI) July 4, 2026
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में किसने डेब्यू किया?
वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी जरूर हैं लेकिन वर्ल्ड रिकॉर्ड हसन रजा के नाम है। पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर ने महज 14 साल, 227 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। इसके बाद वो 14 दिन 223 दिन की उम्र में पहला वनडे मैच भी खेले। हालांकि इस खिलाड़ी की उम्र पर हमेशा विवाद रहा। अगर नॉन फुल मेंबर देशों की बात करें तो कुवैत के मीत भवसार ने 14 साल, 211 दिन की उम्र में पहला इंटरनेशनल मैच खेला था।

किसकी जगह मिला वैभव सूर्यवंशी को मौका?
वैभव सूर्यवंशी को मैनचेस्टर टी20 में संजू सैमसन की जगह मौका मिला। संजू सैमसन आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों में फेल रहे और फिर इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में भी उनका बल्ला नहीं चला नतीजा ये हुआ कि टीम इंडिया ने उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह दी। बता दें वैभव सूर्यवंशी ने महज 13 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू कर लिया था और इस खिलाड़ी ने दो सीजन में ही धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सभी का दिल जीत लिया। आईपीएल 2026 में तो इस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा 776 रन बनाए जिसमें उनके बल्ले से रिकॉर्डतोड़ 72 छक्के निकले। यही वजह है कि उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली और अब इस खिलाड़ी ने सबसे कम उम्र में भारत के लिए डेब्यू भी कर लिया है।वैभव के पिता ने उनके बच्चे की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनी भावनाएं कुछ ऐसे जाहिर की है।

टी20 में वैभव सूर्यवंशी के कितने रन हैं?
वैभव सूर्यवंशी भले ही 15 साल के हों लेकिन ये खिलाड़ी टी20 क्रिकेट में 220 के स्ट्राइक रेट 1477 रन बना चुका है। इस खिलाड़ी के बल्ले से 4 शतक और 6 अर्धशतक निकल चुके हैं। सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में 134 छक्के और 116 चौके लगाए हैं। इनका टी20 क्रिकेट में औसत 44.75 है. साफ है सूर्यवंशी को ये फॉर्मेट काफी रास आता है।


