रांचीः कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कांग्रेस भवन में रांची महानगर अध्यक्ष कुमार राजा का नेम प्लेट तोड़ने व बैनर फाड़ने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
तत्कालीन डीजीपी अनुराग गुप्ता के कार्यकाल में एनजीओ प्रभारी रहे गणेश सिंह निलंबित, जानिये क्यों हुई कार्रवाई
दर्ज की गई प्राथमिकी में कुमार राजा ने कहा है कि 7 दिसंबर की रात अज्ञात व्यक्तियों ने शराब पीकर कांग्रेस भवन में प्रवेश किया और कार्यालय के नेम प्लेट को तोड़ दिया। इसके अलावा कांग्रेस का लगा बैनर को भी फाड़ दिया। कार्यालय के अन्य सामानों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी के बारे में जानकारी जुटाकर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।



