झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, सोहराय पर्व पर मिल सकती है 2 दिन की छुट्टी

हेमंत कैबिनेट की बैठक में 40 एजेंडों पर लगी मुहर, झारखंड में पर्यटकों के लिए होटल में रहना होगा और महंगा

Jharkhand: जनजातीय समुदाय को एक और तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट सोहराय पर्व पर भी दो दिनों के अवकाश को लेकर निर्णय हो सकता है।

इसके पूर्व सरहुल और करम पर्व पर भी दो दिवसीय अवकाश की घोषणा इसी सरकार के कार्यकाल में हुई है। इसके साथ ही सोमवार को कैबिनेट की बैठक में पेसा एक्ट को लेकर भी प्रस्ताव पेश हो सकता है। एक दर्जन से अधिक अन्य प्रस्तावों पर भी कैबिनेट विचार करेगी।

राज्य कैबिनेट की बैठक में सोमवार को एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इन प्रस्तावों में सबसे महत्वपूर्ण सोहराय पर्व पर दो दिनों के अवकाश को स्वीकृत करने से संबंधित प्रस्ताव है।

बिहार-झारखंड में कड़ाके की ठंड, 3.5 पहुंचा गुमला में तापमान, जानिये आज कैसा रहेगा मौसम

राज्य सरकार इसके पूर्व भी सरहुल और करम पर्व पर दो दिवसीय अवकाश की घोषणा कर चुकी है। जनजातीय समुदाय के लिए ये पर्व अत्यधिक महत्वपूर्ण है। दूसरी ओर, झारखंड पंचायती राज अधिनियम 2001 के तहत पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम 1996, पेसा एक्ट काे लेकर भी नियमावली को कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है।

पेसा के तहत यह बदलाव होंगे

  • ग्रामसभा को मिलेगी शक्तियां। साधारणतया प्रत्येक राजस्व ग्राम के लिए एक ग्राम सभा होगी।
  • छोटे गांवों या आवासों के समूह में समाविष्ट समुदाय परंपराओं और रूढ़ियों के अनुसार अपने कार्यकलापों का प्रबंध करते हैं।
  • ग्राम सभा से उच्चतर स्तर (बहुस्तरीय) की सभा, चाहे वह जिस नाम से जाना जाता हो भी इस व्यवस्था का अभिन्न अंग होगा।
  • ग्राम सभा की बैठक माह में कम से कम एक बार होगी। ग्राम सभा के सदस्यों की कुल संख्या के 1/10 सदस्यों अथवा 50 सदस्यों जो भी कम हो, के लिखित अपेक्षा
  • किए जाने पर उपायुक्त द्वारा ग्राम सभा की बैठक ऐसी अपेक्षा के सात दिनों के भीतर बुलाई जा सकेगी।
  • ग्राम सभा के कुल सदस्यों की संख्या के एक तिहाई सदस्यों की संख्या कोरम के लिए अनिवार्य है, परंतु इन एक तिहाई सदस्यों की संख्या में भी एक तिहाई महिला सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

हेमंत सरकार देगी झारखंड में जनरल वर्ग के छात्रों को तोहफा, बढ़कर मिलेगी स्कॉलरशिप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now