रांची में महिला की बेरहमी से हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 1, 2025

दामाद ने ससुराल में खेला खूनी खेल, पत्नी, ससुर, साली को चाकू से गोदा

रांचीः राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र से सोमवार को सनसनीखेज मामला सामने आया। अनगड़ा के हेहल टोल प्लाजा के पास रहने वाली ममता करमाली की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी गई है। वहीं ममता के पति लालू करमाली भी गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाए गए।

रांची की मिस्ट्री गर्ल कौन? विराट कोहली के शतक मारने के बाद लगी झूमने, VIDEO वायरल
क्या है पूरा मामला
रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला की बड़ी ही बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई। महिला के घर से उसका गला रेता हुआ शव मिला है। जबकि महिला के पति भी धारदार हथियार के हमले में गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक की पहचान ममता करमाली और घायल की पहचान उनके पति लालू करमाली के रूप में हुई है।पुलिस को घटना की जानकारी सोमवार की शाम को हुई। पुलिस के द्वारा घायल लालू करमाली को रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल होने की वजह से लालू का बयान पुलिस नहीं ले पाई है। पुलिस के अनुसार, यह वारदात सोमवार की शाम लगभग चार बजे दंपती के घर में हुई। मामले की जानकारी पड़ोसियों के द्वारा पुलिस को दी गई।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 20 हजार लोगों को धनबाद में सौपेंगे नियुक्ति पत्र

कुख्यात माओवादी विशाल सिंह ने अपने साथियों को दिया था ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण, NIA का खुलासा
खून से लथपथ थे दोनों
घटना की जानकारी मिलने के बाद जब अनगड़ा पुलिस मौके पर पहुंची तो खून से सने दोनों पति पत्नी मिले। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां ममता देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि लालू करमाली की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
जांच में जुटी पुलिस
सिल्ली डीएसपी अनुज ने बताया कि ममता देवी की धारदार हथियार से मार कर हत्या की गई है। जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय दंपती के घर में कोई मौजूद नहीं था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल की टीम को बुला कर भी जांच की गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि किसी तीसरे व्यक्ति ने धारदार हथियार से दंपती पर हमला किया और वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस को दंपती के घर के ही किसी सदस्य पर हत्या का शक है। दंपती का एक रिश्तेदार वारदात के बाद घर से फरार है, पुलिस को उस पर भी शक है, उसकी तलाश की जा रही है।

See also  भगोड़े ललित मोदी, विजय माल्या के सुर इस गीत पर मिले तो चिढ़ गई भारतीय जाँच एजेंसियां… लंदन में ऐसे हो रही मस्ती

पलामू में महादेव ऐप जैसा बड़ा बेटिंग नेटवर्क बेनकाब, दुबई से संचालित 40 हजार करोड़ का साम्राज्य, 7 गिरफ्तार
ग्रामीणों से भी हुई पूछताछ
हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए ग्रामीण एसपी के द्वारा एक एसआईटी का भी गठन किया गया है। कातिल तक पहुंचने के लिए पुलिस ने कई ग्रामीणों से भी पूछताछ की है। जानकारी के अनुसार, गंभीर रूप से घायल लालू करमाली का गांव में ग्रिल का कारोबार है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now