दुमका में होटल के बाहर फायरिंग, खाने के बिल को लेकर हुआ था विवाद

दुमका में होटल के बाहर फायरिंग, खाने के बिल को लेकर हुआ था विवाद

दुमकाः जिले के एक होटल के बाहर बदमाशों ने दहशत फैलाने की मंशा के साथ फायरिंग की है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुसुमडीह गांव के पास दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर स्थित राधिका होटल की है। सारा विवाद खाने के बिल देने को लेकर था। बदमाशों ने होटल के शटर और शीशे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हालांकि हमले में कोई घायल नहीं हुआ।

रांची की मिस्ट्री गर्ल कौन? विराट कोहली के शतक मारने के बाद लगी झूमने, VIDEO वायरल
पुलिस लाइन से 500 मीटर दूर घटी घटना
इधर, घटना पर एसपी पीतांबर सिंह खेरवार का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसमें खास बात यह है कि घटना, दुमका पुलिस लाइन से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई। दरअसल, घटना बीती देर रात की है, जब दुमका-रामपुरहाट मार्ग पर पुलिस लाइन के समीप चार हथियारबंद बदमाशों ने होटल राधिका के शटर और शीशे पर फायरिंग कर दी।

See also  1 साल के बच्चे ने दांत से चबा कर सांप को मार डाला, मासूम का क्या हुआ

कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान, 6 जिलों में 11 और एफआईआर
दो दिन पहले हुआ था झगड़ा
होटल मालिक प्रतुल कुमार मंडल ने बताया कि दो दिन पहले होटल में खाने के बिल के पेमेंट को लेकर कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। रविवार रात इस पर समझौता भी हो गया था। इसके बावजूद देर रात मुकेश यादव, बाबुल यादव, किशोर यादव और विक्रम दास एक वाहन से आए और अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
होटल मालिक ने बताया कि हम लोग होटल के अंदर ही थे, जैसे ही गोली की आवाज सुनकर बाहर आए तब तक वे लोग भाग चुके थे। होटल मालिक ने यह भी बताया कि रात में ही सदर एसडीपीओ विजय कुमार महतो, थाना प्रभारी के साथ मामले की जांच के लिए पहुंचे और लगभग 2:30 बजे तक जांच की। घटना सीसीटीवी में कैद है। उन्होंने बताया कि इस मामले में होटल मालिक द्वारा दिए गए आवेदन पर एफआईआर की गई है।

See also  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे ने छुए पटना DM के पैर, VIDEO सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now