- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

कमला पसंद और राजश्री पान मसाला के मालिक की बहू ने की आत्महत्या, बेटे पर दो शादियां करने का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 26, 2025

कमला पसंद और राजश्री पान मसाला के मालिक की बहू ने की आत्महत्या, बेटे पर दो शादियां करने का आरोप

डेस्कः दिल्ली के वसंत विहार इलाके में कमला पसंद और राजश्री पान मसाला ग्रुप के मालिक कमल किशोर की बहू ने आत्महत्या कर ली है। मृतका का नाम दीप्ति चौरसिया है। उनकी उम्र 40 साल बताई जा रही है। दीप्ती का शव घर में चुन्नी के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।हालांकि दीप्ति चौरसिया के परिजन खुदकुशी के लिए उकसाने की पुलिस को शिकायत दे रहे हैं। दीप्ति की साल 2010 में कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया से शादी हुई थी।दोनों का 14 साल का एक लड़का है। बताया जा रहा है कि हरप्रीत ने दो शादी कर रखी हैं। दूसरी पत्नी दक्षिण भारत के फिल्मों की अभिनेत्री है।वसंत विहार पुलिस मामले की जांच कर रही है।शुरुआती जांच के अनुसार, नोट में मानसिक और भावनात्मक स्थिति से जुड़ी बातें लिखी हुई हैं, हालांकि इसमें किसी तरह की प्रताड़ना या विवाद का जिक्र नहीं है।

See also  JMM सांसद महुआ माजी के बेटे सोमवित माजी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, BJP के प्रतिनिधिमंडल ने की शिकायत

महिला न्यूज एंकर ने ऑफिस में लगा ली फांसी, शादी से 12 दिन पहले जानिये आखिर ऐसा क्यों किया
2010 में हुई थी शादी
दीप्ति की शादी वर्ष 2010 में कमल किशोर के बेटे अर्पित चौरसिया से हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं। परिवार दिल्ली में लंबे समय से रह रहा है, जबकि दीप्ति के मायके का बैकग्राउंड बिहार से जुड़ा है, जहां उनके पिता एक समय राजनीति में काफी एक्टिव रहे हैं।पुलिस के मुताबिक,अभी तक घरेलू विवाद जैसी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। दीप्ति और उनके पति अर्पित के संबंधों, हाल के दिनों की गतिविधियों, फोन रिकॉर्ड्स और निजी बातचीत से जुड़े डिजिटल डेटा की भी पड़ताल की जाएगी। इसके साथ ही परिवार के दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

प्रेमी के साथ बगान में बैठक शराब पी रही थी महिला, 9 आदिवासी युवकों ने डराकर बारी-बारी से किया सामूहिक दुष्कर्म
मशहूर पान मसाला कंपनी कमला पसंद के मालिक का ताल्लुक कानपुर से है। कानपुर के फीलखाना मोहल्ले से कमला कांत चौरसिया ने गुटखा कारोबार शुरू किया था। करीब 40-45 साल पहले वो गुमटी में खुला पान मसाला बेचते थे, लेकिन आज उनकी कंपनी का अरबों रुपये का टर्नओवर है। उनके पान मसाला गुटखे के कई ब्रांड हैं। कमलाकांत चौरसिया 1980-85 के दौरान पान मसाला घर में ही बनाना प्रांरभ किया था। काहू कोठी में एक गुमटी में वो पान मसाला बेचते थे. फिर परिवार से भी उन्हें मदद मिली।

See also  बिहार में IAS और IPS अधिकारियों के तबादले, विधानसभा चुनाव से सरकार ने किया बड़ा फैसला

बांग्लादेशी घुसपैठियों का बनाता था यूआईडी, बोकारो के रहनेवाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कमला पसंद पान मसाला का मालिकाना हक केपी समूह और कमला कांत कंपनी के पास है। इसके संस्थापक कमला कांत चौरसिया और कमल किशोर चौरसिया हैं। बताया जाता है कि कमला पसंद माउथ फ्रेशनर का उत्पाद भी बनाता है, लेकिन मुख्य पान मसाला ब्रांड केपी समूह से जुड़ा है।केपी ग्रुप कमला पसंद पान मसाला बनाने वाली मूल कंपनी है। कमला कांत कंपनी एलएलपी के पास ब्रांड का ट्रेडमार्क है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now