बिहार में नई सरकार बनते ही छीना गया राबड़ी देवी का 20 साल पुराना आवास, तेजप्रताप का घर BJP कोटे के मंत्री को दिया गया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 25, 2025

लालू परिवार की सुरक्षा में बड़ा बदलाव,राबड़ी की Z+ की सुरक्षा खत्म, अब तेजप्रताप को सिर्फ एक बॉडीगार्ड, राजश्री यादव को एक महिला अंगरक्षक

पटनाः नीतीश कुमार की नई कैबिनेट के सभी 26 मंत्रियों को सरकारी बंगले अलॉट कर दिए गए हैं। जिसमें 13 पुराने मंत्रियों को पुराना बंगला ही आवंटित हुआ है। जबकि 13 नए मंत्रियों को नया बंगला मिला है। इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर लालू परिवार पर पड़ा है। पिछले 20 सालों से पटना के 10 सर्कुलर रोड़ पर रह रही राबड़ी देवी के आवास को भी बदल दिया गया है, उन्हें नया आवास आवंटित किया गया है। इसके साथ ही लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के आवास को भी खाली करने का आदेश जारी किया गया है। तेजप्रताप यादव के 26 एम स्टैंड रोड़ का आवास बीजेपी कोटे से मंत्री बने लखेंद्र पासवान को आवंटित कर दिया गया है। भवन निर्माण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

WhatsApp Image 2025 11 25 at 19.49.14 688a9129

लालू परिवार का बंगला छीना

बता दें कि लालू परिवार पटना के 10, सर्कुलर रोड स्थित बंगले में रहता है. ये बंगला पहले पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर राबड़ी देवी को आवंटित किया गया था। लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किया था कि किसी पूर्व मुख्यमंत्री को सरकारी बंगला आवंटित नहीं जा सकता है। ऐसे में 10, सर्कुलर रोड स्थित बंगले को विधान परिषद में विपक्ष के नेता के नाम पर आवंटित कर दिया गया था। चूकि राबड़ी देवी विधान परिषद में विपक्ष की नेता थीं। इसलिए उनके नाम पर वही बंगला बना रह गया। लेकिन अब वह बंगला सरकार ने छीन लिया है। सरकार ने राबड़ी देवी के नाम पर आवंटित इस बंगले को अपने पास वापस ले लिया है।राबड़ी देवी के नाम पर नया बंगला आवंटित किया गया है।

See also  जस्टिस त्रिलोचन सिंह चौहान होंगे झारखंड और न्यायमूर्ति बिपिन मनुभाई पंचोली होंगे पटना HC के मुख्य न्यायाधीश, SC ने की सिफारिश

G6mp0oybwAgaThN

राबड़ी देवी का नया ठिकाना

राज्य सरकार ने आदेश निकाला है कि विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के लिए हार्डिंग रोड के 39 नंबर के बंगले को आवंटित किया गया है। ये बंगला विधान परिषद में विपक्ष के नेता के लिए कर्णांकित कर दिया गया है।यानि अब से जो भी नेता प्रतिपक्ष बनेगा, वह इसी बंगले में रहेगा।राब़ड़ी देवी को अभी इसी बंगले में रहना होगा।राबड़ी देवी के नाम पर आवंटित 10, सर्कुलर रोड का बंगला सिर्फ उनका ठिकाना नहीं है।इसी बंगले में लालू प्रसाद यादव भी रहते हैं. तेजस्वी यादव भी इसी घर में रहते हैं। हालांकि विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर तेजस्वी को 1, पोलो रोड का बंगला मिला हुआ है। लेकिन वहां तेजस्वी यादव का कार्यालय चलता है और उस बंगले में तेजस्वी के करीबी संजय यादव रहते हैं। लिहाजा तेजस्वी को भी नये घर में जाना होगा।

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश बीमार, टाइफाइड के बाद डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह

See also 

20 साल पुराना आशियाना छिन गया

2005 में सत्ता से हटने के बाद राबड़ी देवी और उनका परिवार 10, सर्कुलर रोड स्थित बंगले में रहने आया था।इस बंगले में परिवार की जरूरतों के  हिसाब से कई फेरबदल किये गये। कई नये कमरे बनाये गये। कांफ्रेंस रूम से लेकर दूसरी सुविधायें दी गयीं।लेकिन अब ये घर खाली करना पड़ेगा. सियासी गलियारे में चर्चा है कि बीजेपी ने लालू परिवार का बंगला खाली कराने फैसला लिया है। जब सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर सरकारी बंगला आवंटित करने पर रोक लगा दी थी तो राबड़ी देवी के बंगले पर संकट खड़ा हो गया था। लेकिन तब नीतीश कुमार ने वह बंगला राबड़ी देवी के नाम पर ही बनाये रखने का इंतजाम करा दिया था। लेकिन बीजेपी ने इस दफे कठोर फैसला लिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now