- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

महिला न्यूज एंकर ने ऑफिस में लगा ली फांसी, शादी से 12 दिन पहले जानिये आखिर ऐसा क्यों किया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 25, 2025

महिला न्यूज एंकर ने ऑफिस में लगा ली फांसी, शादी से 12 दिन पहले जानिये आखिर ऐसा क्यों किया

डेस्कः असम की राजधानी गोवाहाटी से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक स्थानीय न्यूज़ पोर्टल की महिला एंकर ने दफ्तर में फांसी लगातर आत्महत्या कर ली। महिला पत्रकार सोमवार तड़के डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के दफ्तर में मृत पाई गई। अगले महीने ही उसकी शादी होने वाली थी। परिवार के लिए शादी की ये खुशियां अचानक मातम में बदल गई हैं। मृतक एंकर की पहचान रितुमोनी रॉय के रूप में हुई है। बता दें कि न्यूज पोर्टल का दफ्तर गोवाहाटी के क्रिश्चियन बस्ती इलाके में है। इसी दफ्तर में रितुमोनी मृत पाई गई। घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह टेबल पर चढ़कर फांसी के फंदे में लटकती दिखाई दे रही हैं। सुसाइड के पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

u6m9qh7c gu 625x300 24 November 25

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, अंतरिम राहत को किया खत्म
महिला एंकर ने सुसाइड नोट में क्या लिखा?
गुवाहाटी पुलिस को घटनास्थल से एक छोटा सा सुसाइड नोट भी मिला है। इस सुसाइ़ड नोट में लिखा है कि “यह सबके भले के लिए है, मुझे माफ़ करना।” इससे ज्यादा कुछ भी नहीं लिखा है. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, रितुमोनी 23 नवंबर को ऑफिस गई थीं, लेकिन शफ्ट खत्म होने के बाद रात को घर वापस नहीं लौटीं। सोमवार सुबह जब उनके साथी दफ्तर पहुंचे तो वहां पर रितुमोनी के शव को देखकर सन्न रह गए।

See also  रामगढ़ के आलोक स्टील प्लांट के प्रदूषण से खेती को हो रहा नुकसान, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने DC को दिया कार्रवाई का निर्देश

जुबिन गर्ग की हुई थी हत्या, सिंगापुर में सिंगर की मौत पर हेमंता बिस्वा सरमा का बड़ा खुलासा
शादी से 12 दिन पहले क्यों की आत्महत्या?
रितुमोनी पहले भी कई डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला एंकर की शादी अगले महीने 5 दिसंबर को होने वाली थी। शादी के कार्ड भी बंट चके थे। घटना से एक रात पहले वह एक दोस्त के घर पर प्री-वेडिंग समारोह में भी शामिल हुई थीं, जिसके बाद वह ऑफिस आईंऔर बाद में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।पारिवारिक सूत्रों ने संकेत दिया है कि रितुमोनी के कथित आत्महत्या के पीछे की वजह फाइनेंशियल हो सकती है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस कथित आत्महत्या के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now