रिम्स-2 विवाद में पूर्व मंत्री को राहत, गीताश्री उरांव समेत 46 को कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

रिम्स-2 विवाद में पूर्व मंत्री को राहत, गीताश्री उरांव समेत 46 को कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

रांचीः रिम्स-2 के लिए प्रस्तावित जमीन को लेकर हुए विवाद मामले में पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव समेत 46 को अग्रिम राहत मिली है। अपर न्याययुक्त मिथिलेश कुमार की कोर्ट ने सभी को अग्रिम जमानत दी है। मामला 24 अगस्त 2025 का है। जब बड़ी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक संगठनों राजनीतिक दलों के नेताओं के द्वारा हलजोतो रोपा रोपो आंदोलन किया गया था। मामले को लेकर कांके सीओ अमित भगत के बयान पर 71 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विनय चौबे की मुश्किलें और बढ़ी, निलंबित IAS समेत परिवार के सदस्यों के लिखाफ एक और FIR दर्ज

आंदोलनकारियों पर आक्रोश भड़काने, हथियार के साथ पुलिस पर हमला करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। रिम्स 2 के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने नगड़ी मौजा की 227 एकड़ जमीन को प्रस्तावित किया है। जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे है।

See also  बिल्डर विजय जैन से मांगी गयी एक करोड़ की रंगदारी, अमन साहू गैंग के राहुल सिंह के नाम से आया इंटरनेट कॉल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now