नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी समेत 26 मंत्रियों ने ली शपथ, मोदी-शाह रहें मौजूद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 20, 2025

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद एनडीए सरकार का गठन गुरुवार को हो गया। नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 10वीं बार शपथ लिया। उपमुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर से शपथ ग्रहण किया। गांधी मैदान में हुए भव्य शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के साथ एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के साथ कई केंद्रीय मंत्री शामिल हुए।
नीतीश कैबिनेट में कुल 26 मंत्रियों ने गांधी मैदान में शपथ लिया।

Screenshot 2025 11 20 120017

 

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेट संतोष कुमार सुमन और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को कैबिनेट में जगह दी गई है। दीपक प्रकाश अभी बिहार विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं है।

देखिये नीतीश कैबिनेट के सदस्यों के नाम

सम्राट चौधरी
विजय कुमार सिन्हा
विजय कुमार चौधरी
बिजेंद्र यादव
श्रवण कुमार
मंगल पांडे
दिलीप जायसवाल
अशोक चौधरी
लेसी सिंह
मदन सहनी
नितीन नवीन
रामकृपाल यादव
संतोष कुमार सुमन
सुनील कुमार
अरूण शंकर प्रसाद
सुरेंद्र मेहता
नारायण प्रसाद
रमा निषाद
मदन सहनी
लखेंद्र कुमार लखन
श्रेयसी सिंह
संजय कुमार
संजय कुमार सिंह
संजय टाइगर

See also  कोडरमा से बिहार भेजी जा रही थी शराब, पुलिस ने किया पीछा तो हाइवा हो गई हादसे का शिकार

प्रमोद कुमार चंद्रवंशी
जमा खान
दीपक प्रकाश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now