बिहार में सात साल के छात्र की हॉस्टल में गला काटकर हत्या, पुलिस ने संचालक समेत चार को हिरासत में लिया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 17, 2025

दामाद ने ससुराल में खेला खूनी खेल, पत्नी, ससुर, साली को चाकू से गोदा

डेस्कः बिहार के वैशाली जिले में सात साल के छात्र की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। वैशाली जिले के गोपालपुर चौक स्थित कोचिंग हॉस्टल में सात साल के मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घ्टना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने हॉस्टल पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ किया और वहां खड़ी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। उग्र लोगों ने वहां मौजूद पुलिस पर भी पथराव किया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

बिहार के बेतिया में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बारातियों को कुचला, 5 की मौत, कई घायल
मृतक बच्चे की पहचान बेलसर ओपी क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी रामशंकर ठाकुर के पुत्र अर्जुन ठाकुर के रूप में हुई है। अर्जुन हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। हॉस्टल के कमरे में उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला। अर्जुन के चाचा कुंदन कुमार ने बताया कि बच्चे के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान हैं और गला रेता हुआ है, जो हत्या की क्रूरता को दर्शाता है।

See also  VaibhavSuryavanshi की दीवानी हुई मशहूर एंकर Ridhima Pathak,बताया बिहार का सबसे बड़ा ब्रांड एम्बेसडर,धोनी का भी किया जिक्र

झारखंड के दुमका में प्रेमी बना हैवान! विधवा प्रेमिका को जिंदा जला दिया; पत्नी ने भी दिया साथ
ग्रामीणों ने किया तोड़फोड़: घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हॉस्टल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आक्रोशित भीड़ ने हॉस्टल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो ग्रामीणों ने उन पर पथराव कर दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

लालू परिवार में बवाल का यूपी कनेक्शन, पूर्व सांसद के दामाद को माना जा रहा विवाद का कारण
पुलिस ने चार को हिरासत में लिया: सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और भारी बल के साथ सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोर्चा संभालते हुए हालात को नियंत्रित किया। एसडीपीओ ने बताया कि हॉस्टल संचालक समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

बिहार में नहीं चलेगा पुराना फॉर्मूला, बीजेपी और जेडीयू के बीच हो गया मंत्रिपद का बंटवारा; चिराग, मांझी और उपेंद्र को क्या मिला!
जांच में जुटी एफएसएल टीम: पुलिस हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है ताकि हत्या के सटीक कारण और दोषियों का पता लगाया जा सके। वहीं, एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और वैज्ञानिक तरीके से सबूत जुटा रही है। मामले की गहन जांच जारी है।

See also  गोड्डा, चतरा के बाद अब धनबाद में कांग्रेस उम्मीदवार का विरोध, अनुपमा सिंह की जगह स्थानीय उम्मीदवार देने की मांग

कांग्रेस का दावा: बिहार में 50-55 लाख वोटर ट्रेन से लाए, एक पर 5 हजार खर्च
पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई: मृतक के परिजनों ने हॉस्टल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द सजा दिलाई जाएगी। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now