रांची सहित 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, मैक्लुस्कीगंज का पारा 6 डिग्री पहुंचा

झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 जनवरी को कोहरा और बादल छाएं रहेंगे

रांचीः मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण झारखंड में सर्दी बढ़ गई है।16 नवंबर, रविवार को राज्य के 12 जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है। खासकर सुबह और शाम में पारा गिरसे की पूरी संभावना है। रांची के मैक्लुस्कीगंज का पारा शनिवार को 6 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं गुमला का न्यूनतम तापमान छह डिग्री गिरकर 6.2 डिग्री तक पहुंच गया है।

रांची के दवा व्यापारी का कारनामा, वाराणसी सहित अन्य जगहों पर बेच दिया 100 करोड़ का अवैध कफ सिरप
मौसम विभाग ने रविवार को शीतलहर की चेतावनी दी है। इसमें रांची, रामगढ़, बोकारो, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और सिमडेगा शामिल है। मौसम विभाग ने इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 नवंबर को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, गुमला, खूंटी और सिमडेगा में शीतलहरी चलने की संभावना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now