Bihar Elecition Result 2025: नीतीश कुमार की लोकप्रियता बरकरार, महिलाओं ने दिया पूरा साथ

nitish kumar

Bihar Elecition Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले रुझानों ने नीतीश कुमार की लोकप्रियता फिर से साबित होती नजर आ रही है। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। राजनीतिक पंडितों के अनुसार नीतीश कुमार की 20 साल सत्ता में रहने के बाद भी लोकप्रियता बरकरार है।

इसके पीछे राज्य की आधी आबादी यानी महिलाओं ने नीतीश कुमार को चुना है। इससे पहले नीतीश कुमार द्वारा राज्य में शराबबंदी के चलते महिलाओं ने दिलखोल कर वोट दिया था। लेकिन इस बार नीतीश कुमार ने महिलाओं का ख्याल रखते हुए दस हजार रुपये देने की योजना की शुरुआत की और चुनाव से पहले उनके खाते में पैसे भी भेज दिए, जो चुनाव में उनको फिर से बहुमत हासिल करने में मदद कर रहा है।

Bihar Election Result 2025: बिहार के रुझानों में एनडीए 158 आगे, राजद और कांग्रेस पिछड़े

नीतीश कुमार और भाजपा ने 101-101 सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया था। सीटों के बंटवारे को लेकर थोड़ा विवाद होने की बात सामने आयी थी। लेकिन उसे बाद चुनाव प्रचार में नीतीश की जदयू और भाजपा की टीम ने जोरदार तरीके से चुनाव प्रचार किया था। वहीं, राजद और कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों की ओर से बने महागठबंधन में कई जगहों पर फ्रेंडली फाइट हो गई थी, जो उन्हें नुकसान पहुंचाया है।

रुझानों में एनडीए को बहुमत मिल गई है। एनडीए लगभग 160 सीटों पर आगे हैं, ऐसे में अगर बदलाव भी होता है, तो एनडीए को बहुमत मिल जाएगा। ऐसे में बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। बिहार मतदान के दिन रूझान आने पर पटना के सीएम नीतीश के आवास के समाने एक पोस्टर भी चर्चा में है। जिस पर लिखा है टाइगर जिंदा है…

घाटशिला उपचुनाव: जेएमएम के सोमेश सोरेन बीजेपी के बाबूलाल सोरेन से आगे चल रहे हैं, JLKM दूसरे नंबर पर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now