बिहार में किसकी बन रही सरकार, नतीजों से ठीक पहले देख लें 11 Exit Polls की भविष्यवाणी

Bihar-Election

Bihar Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब सबकी निगाहें मतगणना है। आज यानी शुक्रवार को मतगणना प्रारंभ की जाएगी। लेकिन इससे पहले राज्य में किसकी सरकार बनने वाली है। उसको लेकर विभिन्न संस्थानों की ओर से किए गए एक्जिट पोल्स के बारे में बताते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव में दो फेज में हुई वोटिंग के बाद अब 14 नवंबर को नतीजों की घोषणा होनी है। पिछले दो दिनों में आए विभिन्न सर्वे एजेंसियों के 11 एग्जिट पोल्स में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान है। कुछ पोल्स में एनडीए को बंपर सीटें मिलती दिख रही हैं।

इस बार चुनाव के पहले फेज में 121 सीटों पर मतदान हुआ था, जबकि दूसरे फेज में 122 सीटों पर वोट पड़े। राज्य में बहुमत का आंकड़ा 122 है। एग्जिट पोल में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाली प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी कुछ खास करते हुए नहीं दिखाई दे रही।

दिल्ली विस्फोट पर बड़ा खुलासा, आतंकी डॉक्टरों ने ‘थ्रीमा’ पर रची धमाके की साजिश; जानें इसके बारे में

मैटराइज के एग्जिट पोल में एनडीए को 147-167, महागठबंधन को 70-90 सीटें दी गई हैं। पी-मार्क्यू ने एनडीए को 142-162, महागठबंधन को 80-98 सीटें दी हैं। पीपुल्स पल्स की बात करें तो एनडीए को 133-159, महागठबंधन को 75-101 सीटें दी गई हैं। भास्कर ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 145-160, महागठबंधन को 73-91 सीटें दी हैं। पीपुल्स इनसाइट नामक एग्जिट पोल में भी एनडीए सरकार बना रही है। एनडीए को 133-148, महागठबंधन को 87-102 सीटें दी गई हैं।

Bihar_Exit_Poll_2025

इसके अलावा, जेवीसी ने एनडीए को 135-150, महागठबंधन को 88-103 सीटें दी हैं। पोलस्ट्रेट एजेंसी ने एनडीए को 133-148 सीटें दी हैं, जबि महागठबंधन को 87-102 सीटें मिली हैं। पोल डायरी की बात करें तो एनडीए को 184-209 सीटें दीं, जबकि महागठबंधन को 32-49 सीटें दी हैं।

एक्सिस माय इंडिया के अनुसार, एनडीए 121-141 सीटें जीत सकता है, जबकि महागठबंधन को 98-118 सीटें मिलने के आसार हैं। टुडेज चाणक्य ने एनडीए को 148-172 और महागठबंधन को 65-89 सीटें मिलती दिख रही हैं। वोट वाइब के एग्जिट पोल में एनडीए को 125-145 और महागठबंधन को 95-115 सीटें मिलने की संभावना है।

श्रेयसी सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, BJP प्रत्याशी ने साइबर DSP से की शिकायत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now