लाल किले के पास हुए कार धमाके में मृतकों की संख्या 11 पहुंची, गृहमंत्री घायलों से मिले, कार मालिक सलमान पुलिस हिरासत में

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 10, 2025

दिल्ली: लालकिले के पास हुए कार में धमाके में मरने वालों की संख्या 11 पहुंच चुकी है । गृहमंत्री अमित शाह घायलों से मिलने लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल पहुंचे जो कि घटनास्थल से पास ही है । उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां हर एंगल पर काम कर रही है  । अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि धमाके की असली वजह क्या थी । हांलाकि कार के मालिक का पता चल चुका है और उसे हिरासत में ले लिया गया है । गृह मंत्री अमित शाह घटनास्थल पर पहुंचे । 

दिल्ली की मीडिया की खबरों के मुताबिक कार हरियाणा के गुड़गांव के सलमान नाम की शख्स की थी जिसे उसने बेच दिया था ।  दिल्ली पुलिस सलमान से पूछताछ कर रही है । चश्मदीदों के मुताबिक शाम 6:55 बजे ये धमाका हुआ । एक चश्मदीद ने बताया कि चलती कार में धमाका हुआ और ये ब्लास्ट इतना तेज था कि कार कई मीटर ऊपर उड़ गई । धमाके की वजह से आस-पास की कारों में आग लग गई ।

See also  Shibu Soren से जुड़े लोकपाल के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने BJP सांसद निशिकांत दुबे को जारी किया नोटिस

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धमाके के बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है । उन्होंने मृतकों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है ।

 

जम्मू-कश्मीर से 2900 किलो विस्फोटक बरामद, दो डॉक्टर समेत 7 अरेस्ट, जैश के बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश
ये घटना गेट नंबर-1 लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुई है। इस ब्लास्ट में अब तक 11 लोगों के मौत की पुष्टि हो गई है 24 लोग अबतक घायल बताए जा रहे है। ये भीड़भाड़ वाला इलाका है। यहां शाम के वक्त काफी भीड़ रहती है। ये ब्लास्ट कार में लगी सीएनजी लीक होने के चलते हुआ है या किसी अन्य वजह से अभी तक ये साफ नहीं हुआ है। आधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।हर एंगल से जांच जारी है। हालांकि, अभी तक इस ब्लास्ट पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

See also  सड़क सुरक्षा को लेकर गुमला को राज्य स्तर पर मिला पहला पुरस्कार, परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने किया सम्मानित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार का दिल्ली दौरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
लाल किले के पास हुए धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। शुरुआती जांच में यह मामला सिर्फ एक लोकल धमाका नहीं लग रहा। यह धमाका ऐसे समय में हुआ है जब आज ही दिल्ली से सटे फरीदाबाद में  2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला है। हालांकि दोनों घटनाओं को अभी आपस में जोड़ना जल्दबाजी होगी।अमोनियम नाइट्रेट वही केमिकल है जो आमतौर पर विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होता है।जांच के दौरान सामने आया कि यह अमोनियम नाइट्रेट अलग-अलग सूटकेसों और प्लास्टिक कंटेनरों में भरा हुआ था।

See also  MRP से ज्यादा कीमत पर शराब बिकने के मामले में निलंबित उत्पाद दारोगा पर मेहरबान हुए आयुक्त, कर दिया निलंबनमुक्त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now