पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग मंगलवार को होनी है। इससे ठीक एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर एनडीए और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने चुनाव आयोग पर आंकड़े छुपाने और चुनाव ड्यूटी में तैनात किए गए सुरक्षा बल को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले लालू परिवार को राहत, लैंड फॉर जॉब मामले में फैसला अब 4 दिसंबर को
तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार चुनाव में मेघालय तक के सुरक्षाबलों को बिहार बुलाया गया है। उनकी तैनाती इस चुनाव में की गई है।हालांकि न तो इस चुनाव में सुरक्षाबल झारखंड से बुलाया गया और न ही बंगाल से बुलाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा करके चुनाव आयोग क्या साबित करना चाहता है। तेजस्वी ने आगे कहा कि इस चुनाव में चुनाव आयोग बीजेपी के पाप धोने में लगा हुआ है। यहां चुनाव आयोग बीजेपी के टूल के तौर पर काम कर रहा है।
पटना में घर की छत गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, हादसे के समय सो रहे थे सभी
महागठबंधन की बनेगी सरकार- तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने अपनी पीसी में दावा किया कि इस बार महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार पूरी तरह से 20 साल की खटारा सरकार को बदलने के मूड में है। अब जब 14 नवंबर को नतीजे आएंगे, तो 18 को महागठबंधन की सरकार शपथ लेगी।
#WATCH पटना: राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, "पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ और आज 10 नवंबर 4 दिन बाद भी आकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए हैं कि कितने पुरुष और कितनी महिलाओं ने मतदान किया। कोई भी आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है। पहले भी मैन्युअली उसी दिन… pic.twitter.com/ReVuCV6Xn8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2025
पति से नाराज पत्नी ने मायके बुलाकर कुत्ते से कटवाया, अस्पताल में चल रहा हैं इलाज
ये चुनाव में गड़बड़ी करना चाहते हैं- तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह इस समय पटना में डेरा डाले हुए हैं। यहां रहकर वे होटलों के CCTV बंद करवा रहे हैं। इसके बाद चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं। चुनाव नतीजों से पहले ही उन्होंने दबाव बनाना शुरू कर दिया है। ये चुनाव में गड़बड़ी करना चाहते हैं।तेजस्वी ने कहा कि 20 सालों में NDA सरकार ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया है। आप लोग आज क्राइम रेट देखिए कहां पहुंच गया है।अब जब हमारी सरकार आएगी तो पलायन रोकने का काम करेंगे।हर घर में नौकरी देंगे।




