लोहरदगा पुलिस में बड़ा फेरबदल: 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, नए थाना प्रभारी नियुक्त

Jharkhand में 19 अंचलों के CO का तबादला, रांची के नामकुम में ताला तोड़कर ज्वाइनिंग करने वाले रामप्रवेश का किया गया ट्रासंफर

लोहरदगा: लोहरदगा जिला पुलिस प्रशासन में गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक लोहरदगा ने 13 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, मनोज कुमार को केडू थाना से स्थानांतरित कर लोहरदगा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, अजीत कुमार को डीएसपी शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से स्थानांतरित कर केडू थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

वारिस हुसैन अब पुलिस केंद्र, लोहरदगा में पदस्थापित होंगे, जबकि नीरज झा को भण्डरा थाना से स्थानांतरित कर सेन्हा थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा, हर्षवर्धन कुमार सिंह को थाना प्रभारी जावांगा से स्थानांतरित कर नोडल पदाधिकारी, माननीय न्यायाधीश–प्रथम कोर्ट, लोहरदगाकी जिम्मेदारी दी गई है।

सुमन निंज अब थाना प्रभारी जावांगा, जबकि मानस कुमार साहू को किकरू थाना प्रभारी बनाया गया है। रामशेष यादव को सेरेंगदा थाना प्रभारीनियुक्त किया गया है।

नरेश कुमार यादव को न्यायालय से हटाकर सेरेंगदा थाना प्रभारी बनाया गया है।
सुनीता तिग्गा को सीसीटीएनएस/मीडिया सेल/डायल 112 में स्थानांतरित किया गया है, जबकि विनिता हेंसम को महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही, अमित कुमार मुर्मू को लोहरदगा थाना और लक्ष्मण हंसदा को SC/ST थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने नए पदस्थापित स्थल पर तत्काल कार्यभार संभालें और इसकी सूचना संबंधित कार्यालय को दें।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now