डेस्कः दुनियाभर से लोग थाईलैंड घूमने के लिए आते हैं, जो न सिर्फ अपनी नाइट लाइफ, वाइल्ड पार्टी के लिए पॉपुलर है, बल्कि सी लाइफ और खूबसूरत बीचेस के लिए भी जाना जाता है। कई लोग समंदर किनारे योगा भी सीखाते हैं। लेकिन इसी योगा की आड़ में एक महिला अश्लील हरकत करती हुई पकड़ी गई।
यह चौंकाने वाला मामला थाईलैंड के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट कोह फांगन द्वीप (Koh Phangan Islnad) का है, जो फुल मून पार्टी के लिए भी जाना जाता है। पुलिस को भनक लगी कि वहां पर एक महिला लोगों को बिना कपड़ों के अश्लील योगा सीखाती है। ऐसे में तुरंत पुलिस ने घटनास्थल पर छापेमारी कर दी। वहां का नजारा देख सबके होश उड़ गए।
उड़ते प्लेन में कपल ने बच्चों के सामने की अश्लील हरकत, गिरफ्तार होने के बाद भी बच निकले, जानिए क्यों?
ऐसे में पुलिस ने बिना देरी के शारीरिक संबंध बनाकर योगा सीखाने वाली 40 वर्षीय मारिया शेटिनिना (Maria Shchetinina) को अरेस्ट कर लिया। ब्रिटेन की रहने वाली इस महिला ने खुद को ‘मारिया स्लाई लव’ नाम से प्रमोट किया था, जो इस आइलैंड पर टूरिस्ट्स को विवादित योग सिखाती थी। मारिया पर आरोप है कि वह अपने कस्टमर को तांत्रिक मालिश और ‘पवित्र कामुकता’ के नाम पर अश्लील योग की क्लास देती थी।
बदले में एक क्लास के लिए वह लगभग 1 हजार रुपए लेती थी। अपने कस्टमर को आकर्षित करने के लिए मारिया सोशल मीडिया पर अपने अश्लील फिजिकल रिलेशन से जुड़े योगा का प्रमोशन करती थी, जिसमें उसकी तस्वीरें और पोस्ट्स बहुत ही आपत्तिजनक होते थे। इन पोस्ट्स को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत कर दी।
पुलिस लेफ्टिनेंट कर्नल विनीत बूनचिट के नेतृत्व में बीते 4 नवंबर को उस स्थानीय रेस्तरां के पीछे छापा मारा, जहां यह क्लास चल रही थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी सन्न रह गए। मारिया कुछ ग्राहकों के साथ मैट पर बैठी थी और उन्हें बिना कपड़ों के योग की मुद्राएं सिखा रही थी। पुलिस ने तत्काल महिला को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान उसने दावा किया कि उसके वकील ने कहा था कि यह काम कानूनी तौर पर ‘ठीक है’। बाद में पुलिस को जांच में पता चला कि यह महिला न सिर्फ अश्लील हरकतें कर रही थी, बल्कि इस काम को वो अवैध रूप से कर रही थी। उसके दस्तावेजों में लिखा था कि वह एक प्रॉपर्टी मैनेजमेंट कंपनी में ‘कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजर’ के रूप में काम करती है, न कि तांत्रिक योग ट्रेनर के तौर पर।
पुलिस ने उस पर फॉरेन मैनेजमेंट इमरजेंसी डिक्री का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कोह फांगन पुलिस स्टेशन को सौंप दिया। पुलिस ने मारिया के पास से योग नोट्स, विज्ञापन फ्लायर्स और क्लास के टिकट जैसे कई सबूत जब्त किए है।
लालू के उम्मीदवार भाई वीरेंद्र बुरे फंसे, दारोगा को धमकी देना महंगा पड़ा; प्राथमिकी दर्ज




