जेल गए अनंत सिंह तो उनका प्रचार करने पर घिरे ललन सिंह और सम्राट चौधरी, रोड शो के आयोजकों पर केस दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 4, 2025

lalan_singh bihar election

बिहार विधानसभा चुनाव में दिलचस्प मुकाबला हो रहा है। सभी की निगाहें मोकामा से विधायक का चुनाव लड़ रहे अनंत सिंह पर है। लेकिन एक हत्या के मामले में उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उनकी गैरमजूदगी में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार के डिप्टी सीेएम सम्राट चौधरी को उनका प्रचार किया है।

मोकामा में इन दोनों नेताओं द्वारा निकाली गई रैली में अत्यधिक लंबा काफिला होने के कारण केस दर्ज किया गया है। बता दें कि जनता दल यूनाइटेड ने मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। ललन सिंह औऱ सम्राट चौधरी अनंत सिंह के ही समर्थन में रोड शो करने गए थे।

अन्नदाता से क्रूर मजाक! किसान की बर्बाद हो गई पूरी फसल, सरकार से मिला बस 2 रुपये मुआवजा

लेकिन इस बीच चुनाव आचार सहिता का उल्लंघन करने के मामले में दोनों नेताओं पर कानूनी शिकंजा कस गया है। ललन सिंह औऱ सम्राट चौधरी के रोड शो में गाड़ियों के ज्यादा लंबे काफिले को आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है। जिसके बाद रोड शो पर केस दर्ज हुआ है। पटना पुलिस ने रोड शो के आयोजकों पर केस दर्ज किया है।

See also  गोड्डा: मल्लिकार्जुन खड़गे ने संताल में दी पीएम मोदी को चुनौती, बताया दलित- आदिवासी विरोधी, चंपाई सोरेन-तेजस्वी यादव ने प्रदीप यादव के लिए मांगा वोट

मोकामा में सोमवार को आयोजित केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के रोड शो के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने सायरन लगी कार सहित दो वाहनों को जब्त कर लिया। वहीं, आयोजक पर केस दर्ज हुआ है।

बिहार चुनाव में पहले चरण के लिए प्रचार का अंतिम दिन, 18 जिलों में 6 नवंबर को मतदान

जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थन में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह चुनाव प्रचार करने सोमवार को मोकामा पहुंचे थे। रोड शो में उनके साथ उपमुख्य मंत्री सम्राट चौधरी भी थे। रोड शो के दौरान काफिले में शामिल सभी कार की जांच की गई। वहीं, सायरन बजाने वाली कार सहित दो वाहनों को प्रशासन ने जब्त कर लिया। डीएम ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर रोड शो के लिए आवेदन देने वाले आयोजक के खिलाफ स्थानीय थाना में मामला दर्ज किया गया है।

See also  कांग्रेस नेता के घर 12 करोड़ कैश और 6 करोड़ की ज्वेलरी बरामद, ED  ने ऑनलाइन गेमिंग मामले में की बड़ी कार्रवाई

केंद्रीय मंत्री और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मोकामा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। खुली जीप में बरहपुर से मोकामा तिराहा चौक तक रोड शो कर एनडीए प्रत्याशी अनंत कुमार सिंह को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। रोड शो बरहपुर, मोर, शिवनार से थाना चौक होते हुए तिराहा चौक तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

हेमंत सोरेन कैबिनेट का बड़ा फैसला, मांडर-चान्हों में मेगा लिफ्ट सिंचाई को हरी झंडी, हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे-निक्की प्रधान को जमीन रजिस्ट्री में छूट

मोकमा विधानसभा के एनडीए समर्थित उम्मीदवार पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह के दुलारचंद हत्याकांड में जेल जाने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने चुनाव प्रचार की कमान अपने हाथों में लिया है। हम सभी का दायित्व है कि एक-एक कार्यकर्ता अनंत सिंह बनकर भारी बहुमत से जीत हासिल करें। उन्होंने कहा कि एक-एक गांव में अनंत सिंह के पक्ष में लोग चुनाव की कमान संभालें ताकि अनंत बाबू जीत जाएं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब चुनाव तक मोकामा में ही रहने की बात कहीं।

See also  झारखंड में सरकारी दफ्तर में चल रही थी शराब पार्टी, जल संसाधन विभाग कार्यालय में सिगरेट के साथ जाम छलकाने का वीडियो वायरल

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now