एनडीए का संकल्प पत्र जारी: ‘विकसित बिहार’ के लिए 1 करोड़ सरकारी नौकरी, 10 औद्योगिक पार्क समेत कई वायदे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 31, 2025

nda bihar sankalp patra

पटना:बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए ने शुक्रवार को अपना ‘संकल्प पत्र : विकसित बिहार के लिए’ जारी किया। इस घोषणापत्र में रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं के सशक्तिकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर विशेष जोर दिया गया है।

मुख्य वादों में एनडीए ने 1 करोड़ सरकारी नौकरी व रोजगार देने का ऐलान किया है। हर जिले में मेगा स्किल सेंटर और 10 नए औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे, जबकि 100 MSME पार्क और 50,000 से अधिक कुटीर उद्योग स्थापित करने का वादा किया गया है।

शिक्षा और युवाओं के लिए बड़े ऐलान

हर अनुमंडल में एससी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे। उच्च शिक्षा संस्थानों में पढ़ने वाले एससी-एसटी वर्ग के छात्रों को प्रति माह ₹2,000 की सहायता मिलेगी।
स्कूलों में मिड-डे मील के साथ पॉष्टिक नाश्ता भी शुरू किया जाएगा और ₹5,000 करोड़ से प्रमुख स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा।

See also  Dhanbad: अनुपमा सिंह का बढ़ रहा है क्रेज, मुखर और महिला प्रत्याशी होने से विरोधी खेमे में चिंता

 

महिला सशक्तिकरण के लिए योजनाएं

महिलाओं के लिए महिला रोजगार योजना लाई जाएगी, जिसके तहत 22 लाख तक की सहायता राशि दी जाएगी।
एनडीए ने दावा किया कि 1 करोड़ महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनेंगी और ‘मिशन करोड़पति’ योजना के तहत महिला उद्यमियों को करोड़पति बनाया जाएगा।

कृषि और ग्रामीण विकास पर फोकस

किसान सम्मान निधि को बढ़ाकर ₹9,000 किया जाएगा।
मत्स्य पालकों को भी ₹9,000 की सहायता राशि मिलेगी।
इसके अलावा, एमएसपी की गारंटी सभी फसलों पर लागू करने की घोषणा की गई है।

इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य

एनडीए ने राज्य में ₹9 लाख करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश की बात कही है।
7 एक्सप्रेसवे और 3,600 किमी रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण किया जाएगा।
प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज और विश्वस्तरीय मेडिकल सिटी विकसित करने का भी संकल्प लिया गया है।

गरीब परिवारों और सामाजिक कल्याण के लिए योजनाएं

गरीब परिवारों के बच्चों को पीढ़ी दर पीढ़ी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का वादा किया गया है।
50 लाख नए पक्के मकान, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, और सामाजिक सुरक्षा पेंशन का विस्तार करने की घोषणा की गई।
ईबीसी वर्ग के लोगों को ₹10 लाख तक की सहायता राशि दी जाएगी।

See also  सरना धर्म कोड की मांग जारी रहेगी, आदिवासियों की संस्कृति से खिलवाड़ नहीं होने देंगे - मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन

धार्मिक और सांस्कृतिक विकास

सीतामढ़ी को मां जानकी की जन्मस्थली के रूप में विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा।

हवाई और मेट्रो कनेक्टिविटी

पटना, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, तथा चार नए शहरों में मेट्रो सेवा शुरू करने का भी वादा किया गया है।

संकल्प पत्र जारी करते समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान और हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी मौजूद रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now