महिला क्रिकेट विश्व कप: आस्ट्रेलिया को हरा फाइनल पहुंचा भारत, जेमिमा रोड्रिग्स का शानदार शतक

Jemimah Rodrigues

मुंबई: महिला क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया को हरा कर भारत फाइनल पहुंचा गया है । भारत की ओर से जेमिमा रोड्रिच का शानदार शतक महिला विश्वकप की महानतम पारियों में शुमार हो गया है । कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा के बीच हुई शानदार साझेदारी की बदौतल टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के विशाल स्कोर 238 रनों को 9 गेंदे शेष रहते हासिल कर लिया ।

Women's Cricket World Cup: India beat Australia to reach final, Jemimah Rodrigues scores brilliant century

महिला विश्वकप क्रिकेट के सेमीफाइनल में जेमिमा रोड्रिच और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 156 गेंदों में 167 रनों की शानदार साझेदारी की जिसकी बदलौत टीम इंडिया को ये ये जीत हासिल हुई है । इस ऐतिहासिक जीत में जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 127 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम इंडिया को 339 रनों के विशाल लक्ष्य तक पहुँचा दिया।

- Advertisement -
LD-advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 338 रन बनाए। उनकी ओर से फोबी लिचफील्ड ने 119 (93 गेंदों) की आतिशी पारी खेली, जबकि एलिस पैरी ने 77 रन, और एश्ले गार्डनर ने तेजतर्रार 63 रन जोड़े। भारतीय गेंदबाजों को शुरुआती सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ा, लेकिन श्री चरनी (2 विकेट) और दीप्ति शर्मा (2 विकेट) ने बीच के ओवरों में वापसी दिलाई।

- Advertisement -
royal-soler-new

भारतीय पारी की चमक

339 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शैफाली वर्मा (10) और स्मृति मंधाना (24) जल्दी आउट हो गईं, लेकिन इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी कर मैच का रुख बदल दिया।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 89 (88 गेंद) रन बनाए। अंतिम ओवरों में दीप्ति शर्मा (24) और रिचा घोष (26) ने तेजी से रन जोड़कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया।अंततः भारत ने 48.3 ओवर में 341/5 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत ने मैच 9 गेंद शेष रहते जीत लिया।

प्लेयर ऑफ द मैच — जेमिमा रोड्रिग्स

जेमिमा रोड्रिग्स को उनकी नाबाद 127 रनों (134 गेंदों, 14 चौके) की यादगार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने हर मौके पर संयम और आक्रामकता का शानदार संतुलन दिखाया।

अब फाइनल में भारत

इस जीत के साथ भारत ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहाँ उसका मुकाबला इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now