- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

हेमन्त सोरेन ने जेएमएम महासचिव विनोद पांडेय की माता के ब्रह्म भोज में शामिल हो दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन रविवार को राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय के रांची स्थित हरमू हाउसिंग कॉलोनी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय जलेश्वरी देवी जी के “ब्राह्मण भोज” सह “कुटुंब भोज” में सम्मिलित होकर स्मृति शेष जलेश्वरी देवी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

WhatsApp Image 2025 10 26 at 14.20.41

इस अवसर पर मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने  विनोद कुमार पाण्डेय तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

See also  साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमयी मौत, 4 घंटे बाद आई सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now