बिहार में चेकिंग के दौरान बाइक से 50 लाख रुपये बरामद, चुनाव को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिहार में चेकिंग के दौरान बाइक से 50 लाख रुपये बरामद, चुनाव को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

डेस्कः बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे राज्य और बॉडर इलाके में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को बिहार के भोजपुर जिले में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। भोजपुर के नगर थाना क्षेत्र के गांगी स्थित एसएसटी टीम ने चेकिंग के दौरान बाइक से करीब 50 लाख रुपये कैश बरामद किया।

बिहार में मैकेनिक के घर छापेमारी में मिला एक करोड़ कैश, कई बैंकों का पासबुक भी किया गया जप्त
आयकर विभाग कर रही जांच: पुलिस के अनुसार बरामद रकम एक हार्डवेयर व्यवसायी की बताई जा रही है। फिलहाल आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। भोजपुर एसपी राज ने बताया कि गांगी एसएसटी टीम और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में नियमित जांच अभियान चला रही थी। उसी दौरान एक संदिग्ध वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई।

रांची में चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक की गोली मारकर हत्या, वेज की जगह नॉनवेज बिरियानी देने पर हुआ था विवाद
वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई: पुलिस के अनुसार SST चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में एक बाइक सवार व्यक्ति को रोका गया, जिसकी पहचान दीपक कुमार, पिता स्व. कमेंद्र सिंह, थाना कोईलवर निवासी के रूप में हुई। वाहन और उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से 50 लाख रुपये बरामद किए गए। पूछने पर उसने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

See also  गैंगस्टर अमन साहू का बिहार कनेक्शन, NIA ने पैसा खपाने वाले प्रॉपटी डीलर के घर की छापेमारी

VIP से जीतने वाले NDA का समर्थन करेंगे, दावा कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बद्री पूर्वे का इस्तीफा
एफएसटी क्या है? चुनाव आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए FST का गठन किया जाता है। चुनाव के दौरान इस टीम की भूमिका अहम होती है। आचार संहिता के उल्लंघन और व्यय लेखा नियंत्रण के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। यह टीम नकदी लेनदेन, तस्करी, असमाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now