बिहार में मैकेनिक के घर छापेमारी में मिला एक करोड़ कैश, कई बैंकों का पासबुक भी किया गया जप्त

बिहार में मैकेनिक के घर छापेमारी में मिला एक करोड़ कैश, कई बैंकों का पासबुक भी किया गया जप्त

डेस्कः बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शनिवार को गोपालगंज में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मैकेनिक के घर से एक करोड़ कैश बरामद किया गया है। थावे थाना क्षेत्र के कविलाशपुर में गैस मैकेनिक संतोष प्रसाद के घर से कैश और कई बैंकों के पासबुक को जप्त किया गया है। पुलिस ने संतोष प्रसाद के साथ तीन लोगों को भी हिरासत में लिया और आयकर विभाग को जानकारी दी।

बिहार में मैकेनिक के घर छापेमारी में मिला एक करोड़ कैश, कई बैंकों का पासबुक भी किया गया जप्त1200 675 25233608 thumbnail 16x9 cash

भोजपुरी अभिनेत्री और NDA उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द, छपरा के मढ़ौरा सीट से चिराग पासवान ने बनाया था प्रत्याशी
मैकेनिक के घर एक करोड़ कैश: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। हालांकि बरामद कैश का स्रोत अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए पूरे परिवार से पूछताछ कर रही है।आयकर विभाग भी इसकी जांच कर रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव में हो गया गजब कारनामा, एक ही उम्मीदवार ने दो पार्टियों से किया नामांकन
अवैध गतिविधि की आशंका : इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच कर रही है कि इतना कैश कहां से आया। इसका इस्तेमाल किस काम के लिए किया जाना था। बरामद किए गए कागजात भी पुलिस के लिए जांच का विषय है। मामले का किसी अवैध गतिविधि या आयकर से जुड़ा होने की आशंका है।

अमृतसर-सहरसा गरीब रथ ट्रेन में लगी आग, दिल्ली जाने के दौरान पंजाब के सरहिंद स्टेशन पर हुआ हादसा
छापेमारी से हड़कंप: मामले को लेकर फिलहाल पुलिस चुप्पी साधे हुए है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई किसी बड़े आर्थिक या अवैध लेन-देन से संबंधित हो सकती है। पुलिस ने बरामद कैश और कागजातों को जब्त कर लिया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई बैंक पासबुक भी जप्त की हैं। इस घटना से कविलाशपुर गांव में हड़कंप मच गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now