रांची: राजधानी रांची में एसएसपी राकेश रंजन ने अवैध वसूली में लिप्त पाए गए तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार को एसएसपी ने लोअर बाजार थाना में तैनात एक एएसआई, एक हवलदार और एक सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले इन पुलिस पदाधिकारियों पर अवैध वसूली करने के आरोप सामने आए थे। मामले की जांच के बाद एसएसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की।
एसएसपी राकेश रंजन ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि, “पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी पुलिसकर्मी ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
यह कार्रवाई पुलिस विभाग में शुचिता और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में एक सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है।




