घाटशिला उपचुनाव : बाबूलाल सोरेन 17 अक्टूबर को करेंगे नामांकन, एनडीए के दिग्गज नेता दिखाएंगें ताकत

babulal soren Nomination

घाटशिला : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन का नामांकन समारोह 17 अक्टूबर को होगा। वे अपना नामांकन घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में दाखिल करेंगे।

नामांकन के दौरान एनडीए की पूरी ताकत का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, सहित भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायकगण और जिला के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

एनडीए की एकजुटता दिखाने के लिए सहयोगी दलों के शीर्ष नेता भी इस मौके पर शिरकत करेंगे। आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो, विधायक सरयू राय, तथा लोजपा (रामविलास) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान भी नामांकन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

एनडीए की यह सामूहिक मौजूदगी न केवल चुनावी एकजुटता का प्रदर्शन मानी जा रही है, बल्कि घाटशिला उपचुनाव में विपक्ष को एक कड़ा संदेश देने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है।
नामांकन कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now