बिहार चुनावः मैं 20 सालों से… भाजपा से टिकट कटते ही फूट-फूट कर रोने लगे मां-बेटे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 16, 2025

gopalganj-bjp-mla-kusum-devi

गोपालगंजः भाजपा ने सदर विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक कुसुम देवी का टिकट काटकर जब बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया, तो जिले की राजनीति में हलचल मच गई। इस फैसले के बाद बुधवार की शाम सदर विधायक कुसुम देवी ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता की, जहां वे भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और फफक कर रो पड़ीं।

विधायक को रोते देख वहां मौजूद समर्थक भी भावुक हो गए और कई की आंखें नम हो गईं। कुसुम देवी ने कहा कि उनके पति स्वर्गीय सुभाष सिंह चार बार विधायक रहे और बिहार सरकार में मंत्री भी बने। उनके निधन के बाद पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताकर टिकट दिया था, और जनता के आशीर्वाद से हम विजयी हुए।

बिहार चुनाव: अलीनगर में BJP उम्मीदवार मैथिली ठाकुर का विरोध, मंडल अध्यक्षों ने कहा- बाहरी नहीं चलेगा

उन्होंने कहा कि हमने 20 सालों तक हमेशा पार्टी और कमल निशान के लिए पूरी निष्ठा से काम किया, लेकिन आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हमें धोखा दिया है। इस दौरान उनके पुत्र अनिकेत सिंह भी मां को रोते देख खुद को रोक नहीं पाए और मंच पर ही फफक पड़े।

See also  सलमान खान के घर के बाहर 6 राउंड फायरिंग, नेट चीरकर घर के अंदर गिरी गोली, 6 साल से लॉरेंस विश्नोई और गोल्डी बराड़ के निशाने पर सुपरस्टार

उन्होंने कहा कि हमारा परिवार हमेशा भाजपा की सेवा में समर्पित रहा है, लेकिन आज जिस तरह का व्यवहार किया गया, उससे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट गया है। अनिकेत सिंह ने बैकुंठपुर से प्रत्याशी बनाए गए मिथिलेश तिवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें बाहर से लाकर यहां थोपा गया है।

वहीं, मौके पर मौजूद समर्थकों ने मिथिलेश तिवारी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और पार्टी निर्णय पर विरोध जताया। अनिकेत सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में अपने लोगों से चर्चा कर अगली रणनीति बनाई जाएगी। संकेत मिल रहे हैं कि वे निर्दलीय रूप से चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय ले सकते हैं।

MP में कॉलेज फेस्ट के दौरान कपड़े बदलती छात्राओं के साथ गंदा काम, ABVP के तीन छात्र नेता गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now