- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, शूटर भानु माझी को लगी गोली

झारखंड के धनबाद जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ होने की सूचना है। इस घटना में एक अपराधी को गोली लगी है। जिसको ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झारखंड पुलिस के हौसले बुलंद है। पिछले कई दिनों से पुलिस लगातार अपराधियों को खिलाफ कार्रवाई कर रही है जिसमें मुठभेड़ भी हो रही है।

बताया जा रहा है कि धनबाद पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ की धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के राजगंज में हुई है, जिसमें पुलिस के की जवाबी कार्रवाई एक अपराधी भानु मांझी को गोली लगी है।

धनबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी अपराधी किसी बड़े घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस और  अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ एक अपराधी घायल हो गया है।

See also  यासीन भटकल के साथ प्लानिंग, इंडियन मुजाहिदीन से करीबी संबंध; पूछताछ में याशर के बड़े खुलासे

dhanbad encounter1 dhanbad encounter2

इस दौरान अपराधियों ने पुलिस की गाड़ी पर भी फायरिंग किया है। हालांकि पुलिस जवानों को कोई क्षति नहीं हुई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी को गोली लगी है। घटनास्थल पर धनबाद पुलिस के सभी वरीय अधिकारी पहुंचे हुए हैं। अपराधी को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इसे भी पढ़ेंः

बिहार के 66 फीसदी विधायकों पर आपराधिक केस, अनंत सिंह की पत्नी सबसे अमीर; सबसे गरीब कौन

JMM महासचिव विनोद पांडेय की माता के निधन पर हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने जताया शोक

घाटशिला उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, शिवराज सिंह और ओड़िशा और छत्तीसगढ़ के सीएम का भी नाम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now