अयोध्या: अयोध्या में एक मकान में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना इतनी भयानक थी कि आसपास के घरों की खिड़कियां तक हिल गईं। मौके से प्रेशर कुकर और गैस सिलेंडर के टुकड़े बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मकान मालिक पप्पू अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम करता था। पुलिस अब विस्फोट के असली कारणों और अवैध गतिविधियों की गहराई से जांच में जुटी है।
#WATCH | Ayodhya, UP | Another blast occurred while an earth mover was clearing the debris of the house where an explosion resulted in the death of five people. https://t.co/LsmBpO1s5M pic.twitter.com/D5N3rVTu9e
— ANI (@ANI) October 9, 2025
यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब हाल ही में कानपुर में भी अवैध पटाखों के भंडारण के कारण एक बड़ा विस्फोट हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे और पुलिस जांच अब भी जारी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में संज्ञान लिया है ।
थाना पूराकलंदर क्षेत्रांतर्गत पगला भारी गांव में एक मकान की छत गिरने से पांच लोगों की मृत्यु हो जाने की घटना में पुलिस द्वारा की जा रही सहायता व कार्यवाही के संबंध में #SSP_अयोध्या की बाइट।#UPPolice #ayodhyapolice pic.twitter.com/8RUD8zW5la
— AYODHYA POLICE (@ayodhya_police) October 9, 2025




