पवन सिंह, मैथिली ठाकुर के बाद अब अक्षरा सिंह ! बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 7, 2025

पवन सिंह, मैथिली ठाकुर के बाद अब अक्षरा सिंह ! बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज

डेस्कः बिहार विधानसभा चुनाव का एलान होने के बाद राजनीतिक तापमान गर्म हो गया है। इसी बीच भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक और स्टार के चुनाव मैदान में आने की अटकलें तेज हो गई है। पवन सिंह, मैथली ठाकुर के बाद अब अभिनेत्री अक्षरा सिंह के राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चा गर्म हो गई है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह से मुलाकात के बाद इस बात के राजनीतिक संकेत मिलने लगे है।

मैथिली ठाकुर मिथिलांचल के इस सीट से चुनाव लड़ने की तैयाारी में, BJP के सीटिंग विधायक का कटेगा टिकट!
इस मुलाकात की तस्वीर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की और लिखा- ‘गिरिराज सिंह जी से आशीर्वाद मिला।’ इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है कि क्या अक्षरा सिंह भी इस बार बिहार के चुनावी रण में उतरने की तैयारी कर रही हैं?

पवन सिंह की BJP में वापसी, बिहार चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा के साथ हुई सुलह, अमित शाह से की मुलाकात
इससे पहले रविवार को मैथिली ठाकुर ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की थी। इसके दो दिन बात मीडिया से बात करते हुए मैथिली ठाकुर ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। वो अपने घर यानी कि मधुबनी जिले के बेनीपट्टी से चुनाव लड़ना चाहती है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में उनके दरभंगा के अलीनगर या मधुबनी के बेनीपट्टी से चुनाव लड़ने की अटकलें चलाई जा रही है।

See also  EVM: केरल में मॉक पोल में बीजेपी को गया वोट, मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट; अब ईसी करेगा जांच

निरहुआ और आम्रपाली दुबे समेत 5 के खिलाफ परिवाद दायर, जानिये क्या है पूरा मामला
वहीं दूसरी ओर काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाले भोजपुरी सुपस्टार पवन सिंह की बीजेपी में वापसी हो चुकी है। अमित शाह और जेपी नड्डा से वो मुलाकात कर चुके है। उपेंद्र कुशवाहा से भी उनके गिले शिकवे दूर हो चुके है। उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा भी गर्म है।गायक और अभिनेता रितेश पांडे भी प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज जॉइन कर चुके हैं। चर्चा है कि मशहूर गायक राधेश्याम रसिया भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर कर रहे हैं। इस लिस्ट में एक नाम भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का भी है जिन्होंने पिछले दिनों सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। हालांकि उनके राजनीति में आने या चुनाव लड़ने को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now