डेस्कः सोमवार की सुबह-सुबह बिहार के सीतामढ़ी में एनकाउंटर हुआ है। बिहार एसटीएफ ने जिले को अशांत करने वाले कपूर झा गैंग के तीन शूटरों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, 5 अक्टूबर को कपूर झा गैंग के खिलाफ अभियान शुरू किया गया और गैंग से जुड़े राहुल झा, दीपक ठाकुर और लोहा सिंह को सीतामढ़ी पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में धर दबोचा।
रांची के डोरंडा में सत्यभामा अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग का वीडियो वायरल, कोयलांचल शांति सेना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ली जिम्मेदारी
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने घटना में जिस हथियार का उपयोग किया था, उसे उन्होंने बाजपट्टी थाना क्षेत्र के संडवारा स्थित डोरा पुल के पास छिपा रखा है। इसके बाद पुलिस टीम अभियुक्तों को उनके बताए स्थान पर हथियार बरामदगी के लिए लेकर गई। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर तीनों बदमाशों ने अपने छुपाए गए हथियारों से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
बिहार में IAS और IPS अधिकारियों के तबादले, विधानसभा चुनाव से सरकार ने किया बड़ा फैसला
पुलिस ने आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीनों अपराधी गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से दो लोडेड अवैध पिस्टल बरामद की गई हैं। सीतामढ़ी पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। पुलिस ने यह भी दोहराया कि सीतामढ़ी पुलिस सदैव जनता की सुरक्षा और सेवा में तत्पर है।
बिहार का मशहूर यूट्यूबर मनी मेराज गिरफ्तार, दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन और गर्भपात का आरोप

