रांचीः झारखंड की पूर्व मुख्यसचिव अलका तिवारी राज्य की नई निर्वाचन आयुक्त होंगी। 25 मार्च से खाली पड़े राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पद वो संभालेंगी। मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत होने के बाद प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अलका तिवारी को राज्य निर्वाचन आयुक्त के लिए नामित किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अलका तिवारी को दी विदाई, नए चीफ सेकेट्री अविनाश कुमार ने संभाला पदभार
इससे पहले राज्य के 28वें मुख्य सचिव की जिम्मेदारी 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार ने संभाली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें मुख्य सचिव बनने की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने अलका तिवारी के विदाई पर कहा कि उन्होंने बेहतर प्रशासनिक क्षमता का परिचय देते हुए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके मार्गदर्शन से राज्य सरकार को कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने में मदद मिली है। अलका तिवारी के राज्य निर्वाचन आयुक्त बनने के बाद निकाय चुनाव जोर पकड़ेगा।



