धनबाद में आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारी पर हमला, अपराधियों ने इंदू कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट को मारी गोली

धनबाद में आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारी पर हमला, अपराधियों ने इंदू कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट को मारी गोली

धनबादः शनिवार की सुबह अपराधियों ने मुनीडीह क्षेत्र में इंदू आउटसोर्सिंग कंपनी के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट गोपाल रेड्डी को गोली मार दी गई। अपराधियों ने उनकी कार पर फायरिंग की जिसमें एक गोली उनकी जांघ में लगी। घटना मुनीडीह ओपी क्षेत्र के काली मंदिर के पास हुई। घायल गोपाल रेड्डी को इलाज के लिए असर्फी अस्पताल ले जाया गया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अविनाश कुमार या वंदना दादेल कौन होंगे झारखंड के अगले मुख्य सचिव, अलका तिवारी 30 सितंबर को हो रही हैं रिटायर
गोपाल रेड्डी सुबह काली मंदिर में पूजा करने गए थे। पूजा के बाद वे अपनी कार की पिछली सीट पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी एक 25 वर्षीय युवक, जो हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल पर सवार था, ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। पहली गोली कार के अगले हिस्से में लगी और दूसरी गोली कार के पिछले दरवाजे को पार करते हुए उनकी जांघ में जा लगी। गोली चलने के बाद ड्राइवर ने तुरंत उन्हें उनके आवास पहुंचाया, जहां से एंबुलेंस के जरिए धनबाद के असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया।बता दें कि गोपाल रेड्डी ने हाल ही में इंदू आउटसोर्सिंग कंपनी में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट के रूप में जॉइन किया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now