झारखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार ने खड़े कंटेनर में मारी जोरदार टक्कर, ड्राइवर की मौत, पिता-पुत्र समेत 5 जख्मी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 25, 2025

झारखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार ने खड़े कंटेनर में मारी जोरदार टक्कर, ड्राइवर की मौत, पिता-पुत्र समेत 5 जख्मी

जमशेदपुरः गुरुवार को सरायकेला जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के टाटा-रांची रोड़ एनएच-33 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। दारुदा के पास तेज रफ्तार मारुति ईको कार ने सड़क पर खड़े एक कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी।गुरुवार सुबह हुई दुर्घटना में मारुति ईको कार के चालक देवव्रत प्रधान (41 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई। चालक का शव वाहन में बुरी तरह से फंस गया। काफी मशक्कत के बाद गैस कटर से वाहन को काटकर निकाला गया।

बोकारो में 42 हाथियों का झुंड ग्रामीण इलाकों में घुसा, फसलों को पहुंचा रहा हैं नुकसान, दहशत में ग्रामीण

दुर्घटना में कार में सवार बाप-बेटे समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस घायलों को चांडिल सीएचसी भेजा। घायल 63 वर्षीय सत्यव्रत प्रधान एवं 37 वर्षीय उसके बेटा मनोज प्रधान को प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार सवार रांची की ओर से कोलकाता जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है।

See also  दुर्ग से पकड़ा गया सैफ अली खान पर हमला करने वाला ! आरपीएफ ने फोटो देख कर दबोचा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now