IRCTC घोटाला में लालू-राबड़ी-तेजस्वी को लेकर आदेश, 13 अक्टूबर को कोर्ट में होंगे हाजिर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 24, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले लालू परिवार को राहत, लैंड फॉर जॉब मामले में फैसला अब 4 दिसंबर को

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती से पहले कोर्ट ने लालू परिवार को लेकर कोर्ट से बड़ा आदेश जारी किया है। आईआरसीटीसी घोटाले में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई आरोपियों के खिलाफ 13 अक्टूबर को आरोप तय होंगे। इन सभी आरोपियों को कोर्ट में रहने का आदेश जारी किया गया है।
IRCTC यानी रेल मंत्रालय से जुड़े होटलों के रखरखाव का ठेका देने मे गड़बड़ी करने के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट 13 अक्टूबर को फैसला सुनाएगी। कोर्ट ने लालू,तेजस्वी और राबड़ी देवी समेत सभी आरोपियों को 13 अक्तूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।

अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को भेजा 100 करोड़ का मानहानि नोटिस, मंत्री पर PK ने लगाए थे 200 करोड़ के बेनामी संपत्ति बनाने का आरोप
CBI ने चार्जशीट में लालू, तेजस्वी और राबड़ी देवी सहित कई अन्य को आरोपी बनाया है। रेलवे में आईआरसीटीसी के दो होटलों BNR होटल रांची और पुरी के टेंडर में हुए भ्रष्टाचार मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट आरोप तय करने पर फैसला सुनाएगा।कोर्ट 13 अक्टूबर को लालू यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी समेत अन्य के खिलाफ आरोप तय करने पर फैसला सुनाएगा। यानी इस दिन कोर्ट ये तय करेगा कि चार्जशीट में बताए गए आरोपों में से कौन-कौन से आरोप आगे मुकदमे का आधार बनेंगे और कौन-कौन से आरोप मुकदमे से बाहर कर दिए जाएंगे।

See also  बिहार विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मंजूर, RJD के 3 विधायक NDA की ओर, BJP के 3 विधायक गायब

भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाने की साजिश, किशनगंज से गिरफ्तार PLFI के पूर्व अध्यक्ष ने खोले राज
यह मामला लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान IRCTC के दो होटलों के रखरखाव का कॉन्ट्रैक्ट एक फर्म को देने में की गई कथित गड़बड़ी से जुड़ा है। सीबीआई ने इस केस में लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और करप्शन के आरोप लगाए हैं।इस मामले में तीनों की ओर से दलील दी गई कि सीबीआई के पास इस केस में मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं। सीबीआई के विशेष जज विशाल गोगने ने जांच एजेंसी और आरोपियों के वकीलों की रोजाना सुनवाई के आधार पर दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now