‘डम डम डिगा डिगा’ गाने पर झूमने लगे हेमंत सोरेन के मंत्री और विधायक, वीडियो हुआ सोशल मीडिया वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 23, 2025

डम डम डिगा डिगा गाने पर झूमने लगे हेमंत सोरेन के मंत्री और विधायक, वीडियो हुआ सोशल मीडिया वायरल

जामताड़ाः झारखंड सरकार के मंत्री और विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें दोनों डम डम डिगा-डिगा गाने पर डांस करते हुए नजर आए। मंत्री और विधायक की जुगलबंदी देखकर वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे और जयकारा करने लगे।

झारखंड में पुलिस-प्रशासनिक सेवा के 108 अधिकारियों को 2 महीने से पोस्टिंग का इंतजार, बिना काम के ही हो रहा वेतन भुगतान
दरअसल, जामताड़ा के झिलुवा पुलिस कैंप में मंगलवार को इंडिया रिजर्व बटालियन(IRB) के उद्घाटन समारोह में मंत्री इरफान अंसारी और सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह पहुंचे। उमंग और उत्साह के माहौल में कार्यक्रम की शुरूआत बटालियन के जवानों की शानदार परेड के साथ हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला पुलिस जवानों ने नागपुरी गीतों पर जोशीला नृत्य पेश किया। उनके नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

झारखंड का मोस्टवांटेड नक्सली नगीना को यूपी ATS ने किया गिरफ्तार, पलामू में मुठभेड़ के बाद भागने में हो गया था कामयाब
इसी बीच जब डम डम डिगा डिगा गीत बजा तो मंत्री डॉ. अंसारी और विधायक चुन्ना सिंह भी खुद को रोक न सके और मंच पर पहुंचकर जवानों के साथ थिरकने लगे। दर्शकों ने तालियों और जयकारों से उनका उत्साह बढ़ाया. पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

See also  ED Raid: नोट गिने वाली मशीनें अगर बोलती तो कहतीं, बस करो अब तो झारखंड लूटना बंद करो !

 

रांची में ED की बड़ी कार्रवाई, जमीन घोटाले को लेकर कई जगहों पर छापेमारी
मंत्री और विधायक ने किया डांस 
स्थानीय लोगों ने कहा कि यह नजारा यादगार था, जहां मंत्री और विधायक आम लोगों और पुलिस जवानों के साथ एक ही मंच पर नाचते दिखाई दिए। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने इस दृश्य को अपने कैमरों में कैद किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now