पति कहता है तेरे जैसी 300-300 रुपये में मिलती हैं, पत्नी ने कराया मुकदमा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 22, 2025

women_victim

डेस्कः यूपी के एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति विवाहिता से कहता है कि तेरे जैसी 300-300 रुपये में मिलती हैं। महिला ने कहा कि पति का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके में रह रही विवाहिता ने मथुरा क्षेत्र के रहने वाले पति व ससुराल के लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

झारखंड में बिजली कर्मचारियों ने दी चेतावनी, मांग नहीं मानी तो करेंगे ब्लैकआउट; जानिए वजह

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती की शादी करीब एक साल पहले मथुरा जिले के थाना फरह क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। पिता ने शादी में करीब 12 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी में दिए गए दान-दहेज से ससुराल के लोग खुश नहीं हुए। आरोप है कि पति के अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। पत्नी के साथ ही अप्राकृतिक संबंध बनाता है।

See also  क्लास रूम का दरवाजा बंद कर छेड़ने लगे, रसोइया ने हेडमास्टर पर लगाया आरोप, आरा के स्कूल में बवाल

झारखंड के तीन शहरों में दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन, केंद्र सरकार ने हेमंत सरकार से मांगा नया प्लान

विवाहिता विरोध करती है तो घर में खाने को नहीं देता है। कई दिन तक भूखा रखा जाता है। आरोप है कि पति विवाहिता से कहा है कि तेरे जैसी 300-300 रुपए में बहुत मिलती हैं, मैं तुझे नहीं रखूंगा। विवाहिता ने रिश्ता बचाने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन ससुराल के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया, उसके साथ कई बाद गर्दन पकड़ कर डंडों से मारपीट की गई। अब इस मामले में दहेज उत्पीड़न व घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस जांच में जुटी है।

27 साल बाद शारदीय नवरात्रि पूरे 10 दिन की, जानें शुभ चौघड़िया मुहूर्त, शुभ संयोग, पूजा विधि

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now