अभिषेक शर्मा की शाहीन अफरीदी से तीखी बहस, शुभमन गिल के साथ हारिस रऊफ को दिखाई औकात; VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 22, 2025

indian-team-pak-match

खेल डेस्कः इंडिया वर्सेस पाकिस्तान सुपर-4 का दूसरा मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां टीम इंडिया ने चिर-प्रतिद्वंद्वियों को 6 विकेट से पटखनी दी। पहलगाम में हुए हमले के बाद भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान से किसी भी तरह का कोई वास्ता नहीं रखना चाहते थे, जिस वजह से ग्रुप स्टेज के दौरान हुए मुकाबले के दौरान ना तो किसी भारतीय खिलाड़ी ने पाकिस्तानी खिलाड़ी से बात की और ना ही हैंडशेक किया।

हालांकि पाकिस्तान ने इस हैंडशेक को बड़ा मुद्दा बना दिया। सुपर-4 में हुए मुकाबले में भी ऐसा ही होने की उम्मीद थी, मगर पाकिस्तानी गेंदबाजों ने घटिया हरकतें कर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी को उकसाया। इसके बाद यह दोनों बल्लेबाज पीछे नहीं हटे, इन्होंने बल्ले के साथ-साथ मुंह से भी पाकिस्तानी गेंदबाजों की बोलती बंद कर दी।

एशिया कप : भारत ने फिर पाकिस्तान का दी मात, 6 विकेट से जीता मैच…अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी

अभिषेक शर्मा ने शाहीन अफरीदी को सुनाया

इस जुबानी जंग की शुरुआत भारतीय पारी के पहले ही ओवर की पहली गेंद से शुरू हो गई थी। अभिषेक शर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर भारत को 172 की रनचेज में धमाकेदार शुरुआत दी। यह छक्का शाहीन अफरीदी को ऐसा चुबा की वह अभिषेक शर्मा से तू-तड़ाक करने लगे। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने मुंह से जवाब देते हुए कहा, ‘चल बॉल डाल…चल’, अंत में उन्हें कुछ अपशब्द का इस्तेमाल करता हुआ भी देखा जा रहा है।

शाहीन अफरीदी यहीं नहीं रुके वह नॉन स्ट्राइकर एंड पर लगातार अभिषेक के पास जा रहे थे और कुछ ना कुछ कहकर उकसा रहे थे।

See also  UP की राजनीति में भूचाल, रेवन्ना जैसा सेक्स स्कैंडल, BJP महिला नेता के बेटे के अश्लील VIDEO के अंबार से हड़कंप

कुछ देर बाद शुभमन गिल भी इस जुबानी जंग में शामिल हो गए। तीसरे ओवर में, शुभमन ने अफरीदी की गेंद पर दो चौके जड़े और अपने साथी की तरफ बढ़ते हुए गेंदबाज से यही शब्द दोहराते दिखे। एक बार फिर, ऐसा लग रहा था कि इस विवाद की शुरुआत बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने की थी। घटना चाहे जो भी हो और जिसने भी इसे शुरू किया हो, इन छोटी-छोटी झड़पों ने इस चल रहे मुकाबले में और भी जोश भर दिया है।

GST रिफॉर्म पर हर सवाल का जवाब यहां समझिए… सप्लाई पहले हुआ हो लेकिन बिल 22 को बना है तो कितना लगेगा जीएसटी ?

अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने हारिस रऊफ को भी दिखाई औकात

हारिस रऊफ ने भारत के खिलाफ इस मैच में अच्छी गेंदबाजी की, मगर वह भी जुबानी जंग में खुद को शामिल होने से नहीं रोक पाए। पांचवें ओवर के दौरान उन्हें भी अभिषेक शर्मा के साथ गहमा-गहमी करते हुए देखा गया। हालांकि अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने अपना आपा नहीं खोया और मुंह के साथ-साथ बल्ले से भी पाकिस्तानियों को जवाब दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की जिसने भारत की जीत की नींव रखी। भारत ने इस मैच को 6 विकेट से जीता और लगातार इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को दूसरी बार हराया।

कैसा रहा IND vs PAK मैच

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने अटैकिंग शुरुआत की। फखर जमन और साहिबजादा फरहान (58) ने पहले विकेट के लिए 15 गेंदों में 21 रन जोड़े। इस जोड़ी को हार्दिक पांड्या ने तोड़ा और भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद सैम अयूब ने फरहान का साथ दिया और 10 ओवर में 91 रन बोर्ड पर लगा दिए। उस समय लग रहा था कि पाकिस्तान 200 के स्कोर तक भी पहुंच सकता है।

See also  सूरजभान सिंह RJD में शामिल होंगे; Ex MP पत्नी-भाई के साथ लालू-तेजस्वी से आज मिलेंगे

मगर आधी पारी के बाद शिवम दुबे अटैक पर आए और उन्होंने मैच ही पलट दिया। दूबे ने सैम अयूब और साहिबज़ादा फरहान के रूप में दो बड़े विकेट लेकर पाकिस्तान की गाड़ी को रोक दिया। इस दौरान उन्हें कुलदीप यादव का भी साथ मिला। पाकिस्तान 20 ओवर में 171 रन बोर्ड पर लगा पाया।

इस स्कोर का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा (74) और शुभमन गिल (47) की जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए दोनों ने 9.5 ओवर में 105 रन जोड़े। इसके बाद बाकी बल्लबाजों का काम आसान हो गया था। सूर्यकुमार यादव भले ही खाता ना खोल पाए हों, मगर तिलक वर्मा ने 19 गेंदों पर 30 रन बनाकर भारत की जीत सुनिश्चित की।

बिहार में सड़क नहीं बनने से नाराज हुआ युवक, मुखिया पति को चप्पल की माला पहनाने की कोशिश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now