शादी को लेकर हुआ झगड़ा, गर्लफ्रेंड ने चाकू घोंपकर ब्वॉयफ्रेंड को मार डाला

love_triangle_murder_in_ranchi_jharkhand

चतराः झारखंड के चतरा जिले में खूनी प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। शादी को लेकर हुए झगड़े में लड़की ने अपने प्रेमी को चाकू घोंपकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

झारखंड के चतरा जिले में शादी को लेकर हुए झगड़े के बाद 24 साल की एक लड़की ने कथित तौर पर अपने प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार बताया कि लातेहार जिले के सासंग गांव का रहने वाला मोहम्मद मुंतजिर गुरुवार शाम चतरा के लावालोंग थाना क्षेत्र के लमटा गांव में अपनी प्रेमिका शब्बू प्रवीण उर्फ ​​नूरजहां से मिलने आया था।

पटना एयरपोर्ट से अब 100 विमान हर दिन भरेंगे उड़ान, किराया घटेगा; रात में भी फ्लाइट

वहां पर शादी को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। इसी दौरान नूरजहां ने मुंतजिर को चाकू मार दिया। मुंतजिर को तुरंत इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रिम्स-रांची रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि रांची ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि नूरजहां को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल चाकू भी जब्त कर लिया गया है।

लावालोंग थाने के प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि अपनी मौत से पहले पीड़ित ने बयान दिया था, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी लड़की को शुक्रवार को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

JSSC करने जा रहा बड़ा बदलाव, अब इन परीक्षाओं में भी होगा प्री और मेंस

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now