- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

कुरमी जाति को भी ओबीसी-1 के क्रमांक 6 पर दर्ज कुड़मी-कुर्मी के साथ किया गया शामिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 30, 2022

रांची।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज रांची में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में 72 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। इसके तहत कई विभागों की नई नियमावली गठन के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान कर दी गयी।
कैबिनेट सचिव ने बताया कि झारखण्ड श्रम सेवा (सामान्य) संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्तें) नियमावली, 2022 के गठन की स्वीकृति दी गई। झारखण्ड श्रम सेवा (तकनीकी) संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्तें) नियमावली, 2022 के गठन की स्वीकृति दी गई।झारखण्ड सहकारिता अंकेक्षक (भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) संवर्ग नियमावली, 2014 (प्रवृत 24/10/2014) की अध्याय-3 सीधी भर्ती नियम-8(ख) एवं नियम-9 (क) पात्रता में संशोधन तथा नियम-8 (ग) के रूप में अंतःस्थापित करने की स्वीकृति दी गई। वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम संवर्ग नियुक्ति प्रोन्नति एव सेवा शर्त, संशोधन नियमावली, 2022 के गठन की स्वीकृति दी गई। झारखण्ड सचिवालय आशुलिपिक सेवा नियमावली, 2011 में संशोधन की स्वीकृति दी गई। झारखंड उत्पाद लिपिक संवर्ग (भर्ती एवं सेवा शर्त) (संशोधन) नियमावली, 2022 के गठन की स्वीकृति दी गई। झारखण्ड अवर खनन अभियंत्रण सेवा (संशोधन) नियमावली-2022 के की स्वीकृति दी गई।

See also  धर्मशाला नहीं है भारत; शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड में घुसपैठियों को बताया गंभीर खतरा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now