बिहार में बेकाबू कार ने दर्जन भर लोगों को कुचला, चार की हालत गंभीर, ड्राइवर पुलिस के हवाले

बिहार में बेकाबू कार ने दर्जन भर लोगों को कुचला, चार की हालत गंभीर, ड्राइवर पुलिस के हवाले

डेस्कः बिहार के मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग स्थित नवादा चौक पर गुरुवार देर शाम बेकाबू कार ने कई बाइक को रौंद दिया। करीब दर्जन भर लोगों को टक्कर मारी दी। इस हादसे में बाइक सवार लगभग आधा दर्जन घायल हो गए, जिसमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को एसएकएमसीएच रेफर किया गया है।

CRPF का ऐसा अपमान ! HDFC बैंक की महिला कर्मचारी-सेना के जवान का ऑडियो सुन खौल जाएगा खून!
सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने सभी घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से डॉ. रेहान ने मणिका निवासी मो. कुद्दुस (45), रामदयालु निवासी हरीश कुमार (34) और हाजीपुर निवासी यशवंत कुमार (30) को मेडिकल रेफर कर दिया, जबकि नयागांव निवासी श्रवण कुमार के पुत्र प्रीतम कुमार को परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। इसके अलावा दो से तीन अन्य लोग आंशिक रूप से जख्मी हुए, जो स्थानीय स्तर पर इलाज करवाकर घर चले गए।

See also  बिहार में थाना प्रभारी का बार बालाओं के साथ डांस का वीडियो वायरल, बर्थ डे पार्टी में लगाए ठुमके

बिहार में घूसखोर प्रिंसिपल हुआ अरेस्ट, निगरानी ने 60 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
ग्रामीणों ने भाग रहे जख्मी कार सवार युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया है। इस बीच रास्ते से गुजर रहे विधायक अमर कुमार पासवान भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। थानेदार ने बताया कि क्षतिग्रस्त बिना नंबर की कार और दो बाइक जब्त कर ली गई है। गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को पीएचसी से मेडिकल रेफर किया गया है। कार सवार युवक का पीएचसी में इलाज चल रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now