इंदौर में ट्रक ने 15 गाड़ियों को मारी टक्कर, एक दर्जन लोगों को कुचला, दो की मौत, कई घायल

इंदौर में ट्रक ने 15 गाड़ियों को मारी टक्कर, एक दर्जन लोगों को कुचला, दो की मौत, कई घायल

डेस्कः सोमवार की रात मध्यप्रदेश के इंदौर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इंदौर एयरपोर्ट स्थित शिक्षक नगर में तेज रफ्तार ट्रक ने 15 से 12 गाड़ियों को टक्कर मारी। अंकित होटल से गीतांजलि अस्पताल के बीच ट्रक ने एक दर्जन से अधिक लोगों को कुचल डाला। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

झारखंड में भीषण सड़क हादसा, पश्चिमी सिंहभूम में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
वहीं घटना के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक को आगे के हवाले कर दिया और जमकर हंगामा काटा। आगजनी की सूचना पर फायर ब्रिगेड की मौके पर पहुंची और ट्रक में लगी आग को बुझाने में जुट गई। घटनास्थल पर अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं और लोगों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं।

68c830b1669b2 photo itg 152843910 16x9 1

वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 सदस्य गैर-मुस्लिम हो सकेंगे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के दौरान ट्रक के नीचे एक बाइक फंस गई थी। ट्रक बाइक को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया, जिससे बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक भी आग की चपेट में आ गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के साथ ही घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और स्थिति पर नियंत्रण बनाने की कोशिश कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now