रांची में खौफनाक घटना! जमीन विवाद में युवक का सिर धड़ से कर दिया अलग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 14, 2025

पलामू लापता नाबालिग लड़की का शव कुएं में मिला, ऑनर किलिंग की आशंका, कथित प्रेमी से पुलिस की पूछताछ

झारखंड की राजधानी रांची में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के तमाड़ थाना क्षेत्र के बांकी भुरसूडीह निवासी सुरेश स्वांसी की जमीन विवाद में धारदार हथियार से हमला कर सिर को धड़ से अलग कर दिया गया। घटना शनिवार सुबह की है। घटना को लेकर तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी ने कहा कि हत्या आपसी रंजिश में की गई है। आरोपियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इस मामले की जानकारी देते हुए मृतक के भाई सोनाराम स्वांसी और पिता एतवा स्वांसी ने बताया कि गांव के ही विभीषण स्वांसी के साथ सुरेश मशरूम चुनने के लिए धान के खेत में गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन करने निकले।

बाप का महापाप; बिहार में 17 साल की बेटी से 6 दिनों तक रेप, 2 शादियां कर चुका है हैवान

See also  50 साल की उम्र में बेगम ने ईद से पहले दिया 14वें बच्चे को जन्म, हर तरह हो रही है चर्चा, डॉक्टर भी हैरान

उसी दौरान विभीषण स्वांसी को घर आता देख उससे सुरेश के संबंध में पूछताछ की। इस पर विभीषण ने बताया कि गांव के जगदीश स्वांसी, हरि मुंडा और पूर्णे स्वांसी ने जमीन विवाद को लेकर सुरेश पर तोनो (धारदार हथियार) से हमला कर सिर को धड़ से अलग कर दिया।

शव खेत में ही पड़ा है। इसके बाद पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी तमाड़ पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वारदात के बाद हत्या के तीनों आरोपी घर से फरार हैं। सुरेश का एक डेढ़ साल का पुत्र है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

सभी 243 सीटों पर तेजस्वी यादव चुनाव लड़ेगा.., महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले बोले नेता प्रतिपक्ष

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now