ट्रंप का यूटर्न; बोले- मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त, अमेरिका जारी रखेगा व्यापार वार्ता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 10, 2025

Modi-and-trump

India-US Trade Deal: भारत के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपना चुके अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा यू टर्न लिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार भारत के साथ व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखेगी।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि वह जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करने की उम्मीद रखते हैं। ट्रंप ने लिखा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार बाधाओं को लेकर वार्ता जारी है। मैं आने वाले हफ्तों में अपने बहुत अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करने का इंतजार कर रहा हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि दोनों महान देशों के बीच यह वार्ता सफल निष्कर्ष पर पहुंचेगी।”

ट्रंप के इस बयान से कुछ ही दिन पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महान प्रधानमंत्री बताया था और कहा था कि वह हमेशा उनके दोस्त रहेंगे। इस पर पीएम मोदी ने भी जवाब देते हुए लिखा था कि वह ट्रंप की सकारात्मक भावनाओं की गहराई से सराहना करते हैं और उनका पूरा समर्थन करते हैं। पीएम मोदी ने यह भी दोहराया कि भारत और अमेरिका के बीच एक सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।

See also  हाईकोर्ट सातवीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने से किया इनकार

तीन लाख की डिमांड, दो लाख में राजी; बेगूसराय का घूसखोर CO और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार

ट्रंप की यह टिप्पणी इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि हाल के महीनों में उन्होंने भारत पर तीखे हमले किए थे। कभी उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है, तो कभी भारत-अमेरिका संबंधों को “एकतरफा” करार दिया। ट्रंप ने यह भी दावा किया था कि भारत ने टैरिफ शून्य करने का प्रस्ताव दिया है, लेकिन संकेत दिया कि यह प्रस्ताव बहुत देर से आया।

वर्तमान में भारत-अमेरिका संबंध दो दशकों में सबसे तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। ट्रंप प्रशासन द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने और रूसी तेल खरीद पर लगातार आपत्तियों के कारण यह स्थिति काफी बिगड़ गई। दोनों ही देशों के ताजा बयानों से संकेत मिल रहा है कि दोनों देशों के बीच मतभेदों को सुलझाने और रिश्तों में नई ऊर्जा लाने की कोशिशें जारी हैं।

See also  रांची में अनियंत्रित टैंकर रेलिंग तोड़कर पुल के नीचे गिरा, मची पेट्रोल की लूट

अगर गैर कानूनी है… तेजस्वी ने नीतीश सरकार को घेरा, माई-बहिन योजना पर सियासत तेज

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now