- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

सीपी राधाकृष्णन अगले उपराष्ट्रपति चुने गए, NDA उम्मीदवार के पक्ष में 14 सांसदों ने की क्रॉसवोटिंग!

सीपी राधाकृष्णन अगले उपराष्ट्रपति चुने गए, NDA उम्मीदवार के पक्ष में 14 सांसदों ने की क्रॉसवोटिंग!

डेस्कः झारखंड के राज्यपाल रहे और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन देश के अगले उपराष्ट्रपति चुने गए। जगदीप धनखड़ के इस्तीफा देने के बाद हुए चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को हरा दिया है। सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले जबकि विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार को केवल 300 वोट मिले।

केपी शर्मा ओली के बाद राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी इस्तीफा दिया, बालेंद्र शाह को अंतरिम PM बनाने की मांग, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री को लोगों ने पीटा
NDA लगभग दो-तिमाही से बहुमत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से दावा किया गया कि 14 सांसदों ने क्रॉसवोटिंग की।उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी गठबंधन ने भी अच्छी चुनौती दी। लेकिन, उनकी संख्या एनडीए के मुकाबले कम रही। इस चुनाव में जीत के लिए 392 वोटों की जरूरत थी,जिसे NDA उम्मीदवार ने आसानी से हासिल कर लिया।मंगलवार को हुए चुनाव में 767 सांसदों ने वोट डाले।इसमें से 15 वोट अमान्य रहे। इस चुनाव में कुल 782 सांसदों को मतदान देने का अधिकार था।विपक्षी दलों से मिले 14 वोट एनडीए के लिए बड़ी कामयाबी है. क्योंकि 15 वोट अमान्य हो गए और 14 वोट विपक्षी दलों से एनडीए को मिलने से विपक्ष को घाटा हो हो गया।

See also  पाकिस्तानी जासूस निकला बिहार का मुस्तफा, ATS ने मुजफ्फरपुर से उठाया

केंद्र सरकार ने भारतीय के लिए जारी की एडवाइजरी,अगली सूचना तक नेपाल नहीं जाएं
एनडीए के पास अपने सांसदों के आंकड़े के साथ-साथ कुछ क्रॉस वोटिंग का लाभ भी मिला। एनडीए की कुल संख्या 427 थी, इसमें वायएसआर कांग्रेस के 11 सांसदों के जोड़ से 438 हो गए। इसके अलावा, 14 अतिरिक्त वोट क्रॉस वोटिंग के जरिए सीपी राधाकृष्णन के खाते में गए।उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की जीत के बाद तिरुप्पुर में उनके घर के बाहर जश्न का माहौल है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now