रांची सेक्स रैकेट खुलासाः गर्ल्स हॉस्टल में किराए पर रहती थी लड़कियां, होटलों में होता था सप्लाई, बनाए गए थे 5 एजेंट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 9, 2025

रांची सेक्स रैकेट खुलासाः गर्ल्स हॉस्टल में किराए पर रहती थी लड़कियां, होटलों में होता था सप्लाई, बनाए गए थे 5 एजेंट

रांचीः लालपुर पुलिस ने वर्द्धमान कंपाउंड में स्थित ओम गर्ल्स हाम्स्टल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा कर दिया है और इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसमें रैकेट का सरगना रामगढ़ जिले के नया सराय का रहने वाला मो. मुसीबुल रहमान और हजारीबाग दारू की रहने वाली उसकी सहयोगी वीणा देवी भी है।

रांची के लालपुर में सेक्स रैकेट को लेकर छापेमारी, गर्ल्स हॉस्टल की 8 लड़कियों को हिरासत में लिया गया
जेल भेजने से पहले हुई पूछताछ में पुलिस को कई जानकारियां मिलीं। पता चला कि मो मोजेबुल रहमान ने पश्चिम बंगाल से देह व्यापार कराने के लिए लड़कियों को रांची लाया था। उन्हें ग्राहकों के अनुसार होटल और उनके घरों में भेजा करता था। ग्राहक से प्राप्त राशि में 50 प्रतिशत कमीशन रखकर शेष राशि कोलकाता के सुमोन दा उर्फ राजू को भेजता है। गौरतलब हो कि लालपुर थाना क्षेत्र के वर्द्धमान कंपाउंड में स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल में सेक्स रैकेट चलने की खबर पर पुलिस की टीम ने रविवार को छापेमारी कर 11 लड़कियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने देह व्यापार कराने वाले मोजेबुल व वीणा को भी पकड़ा था। लालपुर थानेदार रूपेश कुमार ने बताया कि 20 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शेष सात लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।

See also  कांग्रेस का घोषणा पत्र- हाथ बदलेगा हालात, 23 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से उपर लाने का लक्ष्य, कर्ज माफी, रोजगार का वादा

रांची में अपराधी बैखौफ, अगवा कर ATM ले गए और जबरन निकलवाया पैसा
मोजेबुल और वीणा पूरी साजिश के साथ देह व्यापार का धंधा चला रहा था। इसके लिए दोनों ने एजेंट भी रखे थे। कचहरी चौक सनराइज होटल के मैनेजर रंजीत के अलावा मुनीर, रवि, राहुल और राजन को एजेंट के रूप में रखा था। सभी आरोपी मोजेबुल से संपर्क करते थे। इसके बाद मोजेबुल उन्हें लड़कियां उपलब्ध कराता था।

वाराणसी में फिर पकड़ाया सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में 9 युवतियों सहित 15 गिरफ्तार
छानबीन में पुलिस को पता चला कि मोजेबुल रहमान ने ही पश्चिम बंगाल से लायी लड़कियों को हॉस्टल में रखने की व्यवस्था की थी। इन लड़कियों को बिना कागजात के ही हॉस्टल में रखा गया था। पूछताछ में देह व्यापार चलाने वाला मो मोजेबुल ने पुलिस को बताया कि ग्राहकों को लड़की भेजकर उन्हें कमीशन मिलता है। बताया कि हॉस्टल संचालक रवि कुमार सिंह को चार सौ रुपए प्रत्येक लड़की को रखने का हर दिन का किराया दिया जाता है।

See also  रांची के 43 निजी स्कूलों ने एक भी गरीब बच्चे का नहीं लिया एडमिशन, आरटीइ उल्लंघन को लेकर DC हुए सख्त

रांची वालों के लिए गुड न्यूज! जल्द मिलेंगे तीन और नए फ्लाईओवर; जानिए डिटेल्स
पुलिस की अब तक कार्रवाई
ओम गर्ल्स हॉस्टल से 11 लड़कियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
लड़कियों की निशानदेही पर लालपुर पुलिस की टीम ने देह व्यापार कराने वाले मोजेबुल और वीणा को पकड़ा है, जिससे पूछताछ कर रही।
20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शेष सात लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।
इनके खिलाफ केस दर्ज
मो मोजेबुल रहमान, राज कुमार सिंह, सुमोन दा उर्फ राजू, रंजीत, मुनीर, रवि, राहुल, राजन के अलावा 13 लड़कियों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस को पूछताछ में मोजेबुल रहमान ने यह भी जानकारी दी कि हॉस्टल संचालक को देह व्यापार में लड़कियों के शामिल होने की पूरी जानकारी थी।
1. मुख्य आरोपी मो मोजेबुल रहमान और वीणा देवी, जो देह व्यापार कराता था
2. पश्चिम बंगाल से सुमोन दा उर्फ राजू नाम का व्यक्ति देह व्यापार के लिए लड़कियां रांची भेजता था
3. हॉस्टल संचालक रवि सिंह को चार सौ रुपए प्रत्येक लड़की रखने का हर दिन का किराया दिया जाता था।
4. लड़कियों को ग्राहकों के अनुसार होटल और उनके घरों में भेजा जाता था
5. ग्राहक से प्राप्त राशि में 50 प्रतिशत कमीशन रखकर शेष राशि कोलकाता के सुमोन दा उर्फ राजू को भेजा जाता था

See also  Bharat Bandh on 12th Feb: केंद्र सरकार के चार लेबर कोड के खिलाफ ट्रेड यूनियनों की हड़ताल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now