- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बिहार में नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया, मुखिया का बेटा समेत दो गिरफ्तार

बिहार में नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया, मुखिया का बेटा समेत दो गिरफ्तार

डेस्कः बिहार के बेतिया में 13 साल साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 4 मनचले किशोरी को बहला-फुसलाकर खेत में ले गए। फिर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों ने लड़की को धमकाकर एक वीडियो भी बनाया। इसमें लड़की से कुछ लोगों को फंसाने के लिए दूसरों के नाम बुलवाए गए। पुलिस ने मुखिया के बेटे समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश जारी है।

खालिस्तानी आतंकी बिहार से हुआ गिरफ्तार, अमृतसर मंदिर पर हमले का हैं आरोपी
पुलिस के अनुसार यह घटना बीते 2 सितंबर रात की है। 5 सितंबर की दोपहर को परिजन ने पीड़ित बच्ची के साथ थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसडीपीओ-2 रजनीशकांत प्रियदर्शी ने बताया कि इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। घटना में शामिल उतरी पटजिरवा पंचायत के मुखिया पुत्र शेख केयाजन (22) तथा दिलशाद खान (30) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अजुरूद्दीन अंसारी (22) वजाहिद खान (22) गिरफ्तारी के डर से फरार हैं।

See also  रोहतास में डबल मर्डर से सनसनी, दो प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

रेलवे स्टेशन के पास चल रहा था देह का व्यापार, एक पुरुष-तीन महिलाएं गिरफ्तार; दो की तलाश
एसडीपीओ ने कहा कि पीड़िता की मेडिकल जांच करवाया गया है। महिला थानाध्यक्ष श्यामली कमल ने लड़की का बयान दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता को दो सितंबर की देर शाम घर चारों आरोपी उसे बहला फुसलाकर 100 मीटर दूर खेत में ले गए। वहां पर उसके साथ गैंगरेप किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now