नशे में धुत यात्री ने कॉकपिट में जाने का किया प्रयास, रांची-कोलकाता फ्लाइट में कहा-‘आज प्लेन तेरा भाई चलाएगा’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 6, 2025

नशे में धुत यात्री ने कॉकपिट में जाने का किया प्रयास, रांची-कोलकाता फ्लाइट में कहा-'आज प्लेन तेरा भाई चलाएगा'

रांचीः बिरसा मुंडा एयरपोट पर इंडिगो के विमान में एक यात्री ने नशे में धुत होकर खबू तमाशा किया। यात्री जबरन विमान के कॉकपिट में घुसने की कोशिश करने लगा, तो उसे क्रू मेंबर ने विमान से नीचे उतार दिया। ये विमान रांची से कोलकाता जा रही थी।इंडिगो की विमान दोपहर 12:25 बजे रांची से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली थी। संबंधित यात्री नशे में धुत था। वह कोलकाता जाने के लिए इंडिगो के विमान में सवार हुआ था।

बिहार-झारखंड बॉर्डर पर लगी सैकड़ों ट्रकों की लाइन, अवैध कोयला लदी गाड़ियों को रोके जाने से लगा लंबा जाम
जानकारी के अनुसार, यात्री प्रणय टोप्पो एयरपोर्ट के अंदर चेक-इन व बोर्डिंग कर जब विमान में चढ़ा तो अपनी सीट की बजाय बाईं ओर घूमकर पायलट के केबिन में चला गया और पायलट से कहा-विमान दो उड़ाएंगे”। जब पायलट ने उन्हें देखा तो पैसेंजर सीट की ओर जाने को कहा।इसके बाद नशे में धुत यात्री पायलट केबिन से निकलकर जाने लगा तो पायलट को उसकी हालत देख संदेह हुआ। फिर पायलट ने क्रू-मेंबर को बुलाकर उस यात्री से संबंधित जानकारी मांगी।पता चला कि वह यात्री नशे की हालत में है। फिर पायलट ने क्रू-मेंबर को निर्देश दिया कि उसे विमान से उतार दें। नशे में धुत यात्री की इस हरकत से थोड़ी देर के लिए विमान के अंदर बैठे यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया।हालांकि इंडिगो एयरलाइंस के प्रबंधन ने नशे में धुत यात्री की ओर से किए गए हंगामे की घटना से इन्कार किया है। इंडिगो एयरलाइंस प्रबंधन की ओर से बताया गया कि संबंधित यात्री गलती से सीट की बजाय काकपिट की दिशा में चला गया था।

See also  मुकेश सहनी के पिता की हत्या के बाद बिहार में राजनीतिक बयानबाजी शुरू, हत्या की जांच के लिए SIT का गठन

दिल्ली के लाल किले से सोने से बना एक करोड़ का कलश चोरी; हीरा-पन्ना व माणिक्य से सजा था
साथ ही यह भी बताया गया कि वह नशे में था। क्रू-मेंबर की सतर्कता से स्थिति को संभाल लिया गया। इस घटना के बाद यात्री को विमान से उतार दिया गया।आवश्यक औपचारिकताओं के बाद लगभग 12:54 बजे विमान ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी। एयरपोर्ट निदेशक आरआर मौर्या ने कहा कि मुझे इस घटना की जानकारी नहीं है।

रेलवे स्टेशन के पास चल रहा था देह का व्यापार, एक पुरुष-तीन महिलाएं गिरफ्तार; दो की तलाश
दिल्ली-रांची और रांची-दिल्ली विमान रद
तकनीकी कारणों से शुक्रवार को दिल्ली-रांची विमान (आइएक्स 1204) व रांची-दिल्ली विमान (आइएक्स 1114) रद रहा।
वहीं दूसरी ओर, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रांची-दिल्ली विमान (आइएक्स 1200) ने पांच घंटे 35 मिनट, रांची-हैदराबाद विमान (6ई 191) ने 58 मिनट, रांची-कोलकाता विमान (6ई 6893) ने 29 मिनट, रांची-दिल्ली विमान (आइएक्स 1105) ने 25 मिनट, रांची-पटना विमान (6ई 925) ने 23 मिनट व रांची-बेंगलुरु विमान (आइएक्स 1530) ने 19 मिनट विलंब से उड़ान भरी।
इधर, बेंगलुरु-रांची विमान (आइएक्स 1239) भी रद रहा। दिल्ली-रांची विमान (आइएक्स 1199) पांच घंटे 41 मिनट व हैदराबाद-रांची विमान (6ई 186) 45 मिनट विलंब से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा।

See also  चार बच्चों की मां पति को छोड़कर रहने लगी प्रेमी के साथ, बीवी की बेवफाई से नाराज होकर शख्स ने कर दी हत्या
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now