भोजपुरी स्टार पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ी, धोखाधड़ी और हत्या की घमकी को लेकर FIR दर्ज

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ी, धोखाधड़ी और हत्या की घमकी को लेकर FIR दर्ज

डेस्कः भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे है । वाराणसी के एक अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने पवन सिंह और तीन अन्य लोगों के खिलाफ 1.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और हत्या का धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दीं है।

पवन सिंह ने खुलेआम मंच पर की एक्ट्रेस के साथ अभद्र व्यवहार,’सइयां सेवा करे’ की अभिनेत्री अंजली राघव के कमर को छूने लगे, VIDEO वायरल
कैंट पुलिस ने बताया कि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) मनीष कुमार के आदेश पर पवन सिंह, प्रेमशंकर राय, उनकी पत्नी सीमा राय और अरविंद चौबे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC)कि धारा 420 (धोखाधड़ी) , 406(आपराधिक विश्वासघात), 467(जालसाजी), 468(जालसाजी के लिए डॉक्यूमेंट तैयार करना)और 506(आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

शर्मनाक! बिहार बंद के दौरान गर्भवती को ले जा रहे एंबुलेंस को रोका, महिला शिक्षिका के साथ सड़क पर की बदसलूकी
शिकायतकर्ता , वाराणसी के नदेसर इलाके में होटल और टूर- ट्रैवल व्यावसायी विशाल सिंह ने आरोप लगाया है कि 2017 में उनकी मुलाकात मुंबई में प्रेमशंकर राय और उनकी पत्नी सीमा राय से हुई थी। दोनों ने विशाल सिंह को फिल्म निर्माण में निवेश करने और भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया । शुरूआत में विशाल ने मना किया ,लेकिन बार- बार आग्रह और भोजपुरी स्टार पवन सिंह को फिल्म में शामिल करने कि बात पर वह मान गए। इसके बाद जून 2018 में प्रेमशंकर और सीमा राय ने जल्दी पैसा भेजना का दबाव बनाया और कहा कि देरी होने पर पवन सिंह दूसरी फिल्म साइन कर लेंगे।

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, पांच कारोबारियों की मौत, टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर 50 मीटर तक कार को घसीटता रहा
विशाल सिंह ने अपनी और अपने भाई की कंपनी, रिद्धिका इंटरप्राइजेज के खाते से श्रेयस फिल्म प्राइवट लिमिटेड के खाते में कई किस्तों में कुल 32.60 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए ।बाद में फिल्म बॉस की शूटिंग शुरू हुई, जिसका कुल खर्च लगभग 1.25 करोड़ रुपये विशाल सिंह ने निर्वहन किया। इसमें उनके होटल और ट्रैवल एजेंसी के बिल भी शामिल थे।

टीवी एक्टर आशीष कपूर पर रेप का आरोप, दिल्ली पुलिस ने पुणे से किया गिरफ्तार,शौचालय में किया यौन उत्पीड़न,VIDEO भी बनाया
शिकायत के अनुसार, काफी दबावो बनाने के बाद आरोपियों ने 12 लाख रुपये लौटाने के बाद फोन उठाना बंद कर दिया,और उन्हें जान से मारने की धमकी दी । कॉन्टेंट के अनुसार विशाल को निर्माता के रूप में 50% मुनाफा मिलना था, लेकिन फिल्म के रिलीज होने और कथित तौर पर मुनाफा कमाने के बावजूद उन्हें ना तो निवेश की राशि लौटाई गई और ना ही मुनाफा दिया गया। ACP कैंट नितिन तनेजा ने बताया, ‘पवन सिंह और अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया है. यह संज्ञेय अपराध है और विवेचना के दौरान पवन सिंह से संपर्क कर उनका पक्ष लिया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now