चंपाई सोरेन की जगह जयराम महतो के नेता ने चलाया नगड़ी में हल, पुलिस ने रिम्स-2 का विरोध करने पहुंचे लोगों पर किया हल्का बल प्रयोग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 24, 2025

रांचीः रविवार को नगड़ी में रिम्स-2 को लेकर जमकर प्रदर्शन हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन वहां नहीं पहुंच सके लेकिन डुमरी विधायक जयराम महतो की पार्टी के नेता वहां पहुंचने में जरूर सफल हुए। सिल्ली विधानसभा सीट और रांची लोकसभा सीट से जेएलकेएम के उम्मीदवार देवेंद्रनाथ महतो ने नगड़ी पहुंचकर हल चलाया और अपने तौर पर सांकेतिक विरोध किया।

GzHOF3DbQAAzPGC

रिम्स-2 की जमीन पर हल चलाने को लेकर चंपाई सोरेन हाउस अरेस्ट! पूर्व मुख्यमंत्री ने किया दावा
इससे पहले प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टि से चंपाई सोरेन को अपने आवास से बाहर नहीं निकलने को कहा। इसके बाद चंपाई सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए खुद को हाउस अरेस्ट बताया। वहीं नगड़ी में पहुंचे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी। इसी बीच में जयराम महतो की पार्टी के नेताओं के साथ स्थानीय लोग वहां पहुंचे और हल चलाने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस ने उन्हे रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। जयराम महतो की पार्टी के नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का मास्क पहनकर वहां पहुंचे थे ताकि पुलिस के बल प्रयोग से बच सके।

See also  धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि, सीएम ने कहा CNT/SPT एक्ट बिरसा मुंडा की देन

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now